लाइव न्यूज़ :

गौरी लंकेश हत्याकांड: प्रमोद मुथालिक बोले- क्या कुत्ते की मौत के लिए पीएम मोदी जिम्मेदार हैं?

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 18, 2018 08:53 IST

राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक विवादित बयान देते हुए उन्हें 'कुत्ता' बताया। इस मामले में प्रमोद मुथालिक ने कहा कि, उनके समूह का पत्रकार और कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या से कोई लेना-देना नहीं है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 जून। पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के मामले में दक्षिणपंथी समूह श्री राम सेना और राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक विवादित बयान देते हुए उन्हें 'कुत्ता' बताया। इस मामले में प्रमोद मुथालिक ने कहा कि, उनके समूह का पत्रकार और कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या से कोई लेना-देना नहीं है। गौरी लंकेश की हत्या का विरोध करने वाले लोगों ने कांग्रेस के असफल होने का विरोध क्यों नहीं किया? 

यह भी पढ़ें: गौरी लंकेश हत्याकांड: आरोपी की मदद के लिए चंदा जुटा रही है श्रीराम सेना, FB पर की अपील

इसके बाद मुथालिक ने कहा कि, वो आरोप लगाते रहे कि गौरी लंकेश की हत्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चुप्पी तोड़े। वो चाहते थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गौरी लंकेश की मौत पर प्रतिक्रिया दें। अगर कर्नाटक में कुछ कुत्ते मर जाएं तो मोदी को क्यों प्रतिक्रिया देनी चाहिए।' उन्होंने कहा कि क्या हर कुत्ते की मौत के लिए प्रधानमंत्री मोदी जिम्मेदार है।

बता दें कि गौरी लंकेश की हत्या हत्या की बात कबूल चुके परशुराम वाघमोरे के परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए श्रीराम सेना चंदा जुटा रही है।  श्रीराम सेना ने इसके लिए बाकायदा मदद के लिए आगे बढ़ते हुए सोशल मीडिया फेसबुक से लोगों से अपील की है। श्रीराम सेना के कई कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने फेसबुक पेज से परशुराम वाघमोरे के परिवार को आर्थिक मदद के लिए चंदे की अपील वाला पोस्टर शेयर की है। 

यह भी पढ़ें: गौरी लंकेश हत्याकांड: एसआईटी ने श्री राम सेना के जिला प्रमुख को भेजा पूछताछ का समन

इसमें लोगों से यह अपील की गई है कि परशुराम वाघमोरे का परिवार गरीब है और इसलिए लोगों को उसकी आर्थिक मदद करनी चाहिए। फेसबुक पर शेयर किए गए पोस्टर में परशुराम वाघमोरे की एक तस्वीर भी लगी है और लिखा है, 'धर्म की रक्षा करने वाले की आर्थिक मदद को आगे आएं.' इस पोस्टर में बैंक अकाउंट की पूरी डिटेल भी दी गई है। जिसमें चंदे की राशि जमा करने के लिए अपील किया गया है।

यह भी पढ़ें: एक ही बंदूक से हुई थी गौरी लंकेश और एमएम कलबुर्गी की हत्या: फोरेंसिक रिपोर्ट

पिछले दिनों गौरी लंकेश की हत्या की जांच कर रहे विशेष जांच दल ने मामले में श्रीराम सेना के विजयपुरा जिला अध्यक्ष राकेश मथ को पूछताछ के लिए समन भेजा था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मथ से पूछताछ करने का निर्णय किया है क्योंकि गौरी को गोली मारने वाला संदिग्ध परशुराम वाघमारे इसी हिंदुत्ववादी संगठन का सक्रिय सदस्य है।

गौरी लंकेश को बेंगलुरु के उनके घर के ठीक सामने 5 सितंबर, 2017 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परशुराम वाघमारे गौरी लंकेश की हत्या के संबंध में गिरफ्तार किए गए छह संदिग्धों में से एक है। एसआईटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी कहा कि गौरी और तर्कवादी एवं अंधविश्वास विरोधी गोविंद पानसरे तथा एमएम कलबुर्गी को गोली मारने के लिए एक ही हथियार का इस्तेमाल किया गया था। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :गौरी लंकेशनरेंद्र मोदीहत्याकांडकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज