लाइव न्यूज़ :

उम्रकैद की सजा काट रहा डॉन अबू सलेम अगले माह करेगा शादी, मांगी पैरोल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 21, 2018 10:47 IST

खबर के अनुसार अबू सलेम मुंबई की रहने वाली सैय्यद बहार कौसर उर्फ हिना से स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी करना चाहता है।

Open in App

मुंबई, 21 अप्रैल:  मुम्बई में हुए धमाकों का मास्टरमाइंड माफिया अबू सलेम इन दिनों ​जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। अबू सलेम ने हाल ही में एक खत लिखकर अपने लिए 45 दिन की पैरोल मांगी है। जनसत्ता की खबर के मुताबिक अबू सलेम ने 16 फरवरी को  तलोजा जेल प्राधिकरण को खत लिखकर पैरोल की मांग की है।

यूएई ने भारत को सौंपे 5 संदिग्ध आतंकी, ISIS से जुड़े होने का शक, एक यूपी का निवासी

खबर के अनुसार अबू सलेम मुंबई की रहने वाली सैय्यद बहार कौसर उर्फ हिना से स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी करना चाहता है।उसके द्वारा भेजे गए खत में लिखा है कि वह पिछले 12 साल, तीन महीने और चौदह दिनों से जेल में है। इस दौरान वह कभी किसी छुट्टी पर नहीं गया है। यह पत्र उसने कोंकण डिवीजन के डिवीजनल कमिश्नर को बीते 27 मार्च को भेजा था। 

पत्र के साथ ही अबू सलेम का पूरा बैकग्राउंड भी भेजा गया था। खबर के अनुसार मुंबई पुलिस ने कहा है कि हमें शादी के लिए 45 दिन की पैरोल देने का आवेदन अबू सलेम ने दिया है। वह पांच मई को शादी करना चाहता है। हम इस मामले को देख रहे हैं। वहीं, अबू सलेम की इस याचिका को स्वीकार करने से पहले पुलिस हिना व उसके परिवार का बयान रिकॉर्ड कर रही है।

 जब स्टेज पर CM शिवराज को लंदन से आया PM मोदी का फोन तो करना पड़ा ये काम

अबू ने खत में लिखा है कि वह शादी तक 45 दिन तक मुम्ब्रा में हिना के घर पर रहेगा। सलेम की जमानत लेने वाले दो जमानतदार मोहम्म्द सलीम अब्दुल रज़ाक मेमन और मोहम्मद रफ़ीक सैय्यद हैं। उनका दावा है कि वह अबू सलेम के कजिन हैं। हिना, उसकी मां और रफ़ीक सैय्यद ने मुम्ब्रा पुलिस थाने में गुरुवार और शुक्रवार को अपने बयान दर्ज करवाए हैं। फिलहाल अभी तक अबू सलेम को पैरोल पर छोड़ने पर पुलिस ने कोई मुहर नहीं  लगाई है।

 

टॅग्स :मुंबईइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज