लाइव न्यूज़ :

Ganesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2025 13:30 IST

Ganesh Chaturthi 2025: 27 अगस्त से शुरू हो रहे 10 दिवसीय उत्सव के दौरान छह फुट तक ऊंची गणेश मूर्तियों को कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया जाएगा जबकि छह फुट से ऊंची मूर्तियों को प्राकृतिक जलाशयों में विसर्जित किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकृत्रिम तालाबों की संख्या बढ़ा दी गयी है और ‘ग्रीन इमर्शन’ ऐप में सुधार किया गया है।23 कृत्रिम झीलें, 77 टैंक विसर्जन प्रणालियां, नौ छोटी नहरों के घाट पर यह सुविधा शामिल हैं।निर्देशों के अनुसार, केवल छह फुट से ऊंची गणेश प्रतिमाओं का ही घाटों पर विसर्जन किया जाएगा।

Ganesh Chaturthi 2025: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में नगर निगम ने आगामी गणेश उत्सव के लिए मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधाओं में विस्तार किया और साथ ही एक ऐप भी जारी किया, जो नागरिकों को उनके इलाकों में विसर्जन स्थलों तक पहुंचने में मदद करेगा। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 27 अगस्त से शुरू हो रहे 10 दिवसीय उत्सव के दौरान छह फुट तक ऊंची गणेश मूर्तियों को कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया जाएगा जबकि छह फुट से ऊंची मूर्तियों को प्राकृतिक जलाशयों में विसर्जित किया जा सकता है।

नगर निगम ने कहा कि कृत्रिम तालाबों की संख्या बढ़ा दी गयी है और ‘ग्रीन इमर्शन’ ऐप में सुधार किया गया है, जो नागरिकों को उनके आस-पड़ोस में विसर्जन स्थलों तक पहुंचने में मदद करेगा। विज्ञप्ति के मुताबिक, निगम ने 134 स्थानों पर विसर्जन की व्यवस्था की है, जिनमें 23 कृत्रिम झीलें, 77 टैंक विसर्जन प्रणालियां, नौ छोटी नहरों के घाट पर यह सुविधा शामिल हैं।

इसके अलावा 10 प्रतिमा संग्रहण केंद्र भी बनाए गए हैं। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, केवल छह फुट से ऊंची गणेश प्रतिमाओं का ही घाटों पर विसर्जन किया जाएगा। विज्ञप्ति के मुताबिक, विसर्जन स्थलों पर दो पालियों में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, साथ ही घाटों पर क्रेन और अतिरिक्त नाव भी तैनात की जाएंगी। ‘ग्रीन इमर्शन’ ऐप नागरिकों को उनके आस-पास के विसर्जन स्थलों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। यह उन्हें मोबाइल विसर्जन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी देगा।

टॅग्स :गणेश चतुर्थीगणेश चतुर्थी उत्सवपूजा पाठगणेश चतुर्थी पूजाGanesh Utsav
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठगणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो