लाइव न्यूज़ :

नए पार्लियामेंट में दिखाई जाएगी गदर 2, सांसदों के लिए तीन दिनों तक रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग

By अनिल शर्मा | Updated: August 25, 2023 14:29 IST

आज, कल और परसों सुबह 11 बजे से स्क्रीनिंग रखी जाएगी। इस दौरान फिल्म‌ की कास्ट में से नए संसद भवन में तीनों दि‌न तक कोई भी मौजूद नहीं होगा। निर्देशक अनिल शर्मा के मुताबिक, स्क्रीनिंग के लिए संसद से मेल गया था।

Open in App
ठळक मुद्देये स्क्रीनिंग आज से शुरू होगी और अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी।फिल्म की निर्माता कंपनी जी स्टूडियोज ने इस खबर की पुष्टि की है

भारत में 400 करोड़ से ऊपर का करोबार कर चुकी सनी देओल की फिल्म गदर 2 अब फ्री में दिखाई जाएगी। गदर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है लेकिन आम आदमी के लिए नहीं बल्कि सांसदों के लिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल शर्मा निर्देशित इस फिल्म की आज 25 अगस्त से तीन दिनों के लिए संसद के नए भवन में स्क्रीनिंग की जाएगी।

ये स्क्रीनिंग आज से शुरू होगी और अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी। फिल्म की निर्माता कंपनी जी स्टूडियोज ने इस खबर की पुष्टि की है। ऐसे में आज, कल और परसों सुबह 11 बजे से स्क्रीनिंग रखी जाएगी। इस दौरान फिल्म‌ की कास्ट में से नए संसद भवन में तीनों दि‌न तक कोई भी मौजूद नहीं होगा। निर्देशक अनिल शर्मा के मुताबिक, स्क्रीनिंग के लिए संसद से मेल गया था।

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक गदर 2 की स्क्रीनिंग को लेकर फिल्म निर्देशक ने कहा, "हमें फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए संसद से एक मेल मिला है। मैं वास्तव में सम्मानित और प्रिविलेज्ड महसूस कर रहा हूं।" शर्मा ने कहा उपराष्ट्रपति भी फिल्म देखेंगे। निर्देशक-निर्माता ने आगे यह भी कहा कि मेरे लिए दिल्ली जाना मुश्किल होगा लेकिन मैं कल यात्रा कर सकता हूं। 

भारत में गदर 2 की कमाई 400 करोड़ पार हो चुकी है। गदर 2 ने 14वें दिन 8.20 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 418.90 करोड़ हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें 530 करोड़ से ज्यादा की कमाई सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ने कर ली है।

टॅग्स :सनी देओलसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारत अधिक खबरें

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारतSamrat Govt Oath: सम्राट चौधरी के हाथों में सूबे की कमान, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज