लाइव न्यूज़ :

सरपंच के घर पर ग्रेनेड हमले में शामिल होने के आरोप में आतंकवादियों के चार सहयोगी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 31, 2021 19:36 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक सरपंच के आवास पर ग्रेनेड हमले में कथित संलिप्तता के आरोप में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यहां मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सरपंच नरिंदर कौर के आवास पर हुए हमले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि इसमें दो व्यक्ति मोहम्मद सलीम खान और सजाद अहमद मीर शामिल थे। उन्होंने कहा कि इन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। प्रवक्ता ने कहा, '' दोनों आरोपियों ने पूछताछ में यह स्वीकार किया कि वे आतंकी संगठन लश्कर के लिए आतंकवादियों के सहयोगी के तौर पर काम करते थे। वे यह कार्य पाकिस्तान में बैठे उनके आका अली भाई नाम के व्यक्ति के इशारे पर करते थे।'' उन्होंने कहा, '' यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों को नशे की लत है और वे लश्कर के आतंकी हिलाल शेख और उस्मान के संपर्क में थे। इनके इशारे पर ही आरोपियों को श्रीनगर के बटमालू से ग्रेनेड मिले थे।'' प्रवक्ता ने कहा कि सरपंच के आवास पर हमले में आरोपियों की मदद करने के आरोप में बिलाल अहमद शेख और नसीर अहमद डार को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के कब्जे से दो हथगोले और 100 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतलंदन किड्स प्रीस्कूल बनतालाब, जम्मू में विस्तार, आधुनिक प्रीस्कूल और EYFS पाठ्यक्रम के साथ नई पहल

भारतश्रीनगर से कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत का विस्तार, अब इस रूट पर दौड़ेगी ट्रेन

भारतजम्मू में बंद हुआ ’दरबार’, अब श्रीनगर में 4 मई को खुलेगा

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज