जम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 22, 2026 13:52 IST2026-04-22T13:51:39+5:302026-04-22T13:52:23+5:30

Vande Bharat train: दोनों राजधानी शहरों के बीच डायरेक्ट रेल कनेक्टिविटी शुरू करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रायल रन और सिक्योरिटी प्रोटोकाल समेत सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

Direct Vande Bharat train between Jammu and Srinagar expected to start from April 30 all preparations complete | जम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

जम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

Vande Bharat train: जम्मू और श्रीनगर के बीच लंबे समय से प्रतीक्षारत डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन सर्विस 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जम्मू रेलवे स्टेशन से इस सर्विस को हरी झंडी दिखा सकते हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, दोनों राजधानी शहरों के बीच डायरेक्ट रेल कनेक्टिविटी शुरू करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रायल रन और सिक्योरिटी प्रोटोकाल समेत सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

प्रधानमंत्री आफिस में केंद्रीय राज्य मंत्री डा जितेंद्र सिंह के भी सीनियर रेलवे अधिकारियों और दूसरे बड़े लोगों के साथ उद्घाटन समारोह में मौजूद रहने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनें और ट्रैक पूरी तरह से तैयार हैं और सफल ट्रायल रन पहले ही हो चुके हैं, जबकि लांच से पहले सुरक्षा के इंतजाम कर दिए गए हैं।

जानकारी के लिए अभी, वंदे भारत ट्रेनें कटरा और श्रीनगर के बीच चलती हैं, जिन्हें अब जम्मू तक बढ़ाया जा रहा है और रेलवे द्वारा बदले हुए समय के बारे में बताया जाएगा।

डायरेक्ट ट्रेन सर्विस शुरू होने से जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा का समय काफी कम होने और दोनों इलाकों के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर होने की उम्मीद है।

यह गतिविधि नागरिक सचिवालय के श्रीनगर में दरबार मूव से पहले संपन्न होगी, जो मई की शुरुआत में तय है, और इससे 3 जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ जी यात्रा के तीर्थयात्रियों को भी फायदा होने की उम्मीद है।
अधिकारियों ने कहा कि रेल लिंक से हाईवे में रुकावट की स्थिति में बड़ी राहत मिलेगी, लेकिन जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे यात्रियों और सामान की आवाजाही के लिए एक मुख्य ट्रांसपोर्ट रूट बना रहेगा।

Web Title: Direct Vande Bharat train between Jammu and Srinagar expected to start from April 30 all preparations complete

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे