लाइव न्यूज़ :

ठाणे के आभूषण विक्रेता के अपहरण और उसकी हत्या के मामले में चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 26, 2021 20:05 IST

Open in App

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 42 साल के एक आभूषण विक्रेता का कथित रूप से अपहरण कर उसकी हत्या करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है । अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी । सहायक पुलिस आयुक्त (नौपाड़ा) वेंकट अंदाले ने बताया कि बी के ज्वेलर के मालिक भरत हस्तिमाल का 14 अगस्त को अज्ञात लोगों ने कथित रूप से अपहरण कर लिया और छह दिन बाद कलवा के रेतीबुंदर क्रीक से उनका शव बरामद किया गया । अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया और हत्यारों का पता लगाने के लिये दो टीमों का गठन किया गया । उन्हेांने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अपरण के लिये इस्तेमाल किये गये वाहन का पता लगा लिया जो घनसोली के रहने वाले सुभाष सुर्वे का है । सुर्वे (39) ने पुलिस के समक्ष यह स्वीकार किया किया कि उसने दो अन्य लोगों - ठाणे शहर के रहने वाले अतुल जगदीश प्रसाद मिश्र (25) तथा कलवा के निवासी नीलेश भोर(35) के साथ अपराध को अंजाम दिया है।. अधिकारी ने बताया कि मिश्र उस परिसर में वाचमैन का काम कर चुका था जहां भरत रहते थे और उसे उनके आवागमन के बारे में जानकारी थी । उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित का 14 अगस्त की रात अपहरण कर लिया और उसे मुंबई- नाशिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुनसान स्थान पर ले गये जहां उन्होंने उसका गला घोंट कर हत्या कर दी । अधिकारी ने बताया कि इसके बाद तीनों ने दुकान की चाबियां चुरायीं और उसके शव को एक नाले में फेंक दिया और वहां से फरार हो गये । उन्होंने बताया कि आरोपी इसके बाद पीड़ित की दुकान पर गये और वहां से सोने एवं चांदी के आभूषण चुरा लिये । मिश्र एवं भोर को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया । पुलिस ने इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति बलवंत मारूति चोलेकर (36) को गिरफ्तार किया था जिसने उत्तर प्रदेश जाने में उनकी मदद की थी । उन्होंने बताया कि उनलोगों ने दुकान से दो किलो चांदी सहित 1.24 लाख रुपये के सामान बरामद किये । उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके पास से एक देसी रिवाल्वर और कारतूस बरामद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तेज रफ्तार कार के सामने फिसला स्कूटर, दूर तक घसीटता गया चालक; मौत

क्राइम अलर्टDelhi News: दिन दहाड़े रोहिणी में बदमाशों ने की 20 राउंड फायरिंग, कारोबारी को बनाया निशाना; हमले के समय का CCTV वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बेंगलुरु में दिन दहाड़े युवती पर हमला, प्रपोजल ठुकराने पर मारा थप्पड़; CCTV में कैद हुआ वाकया

क्राइम अलर्टVIDEO: रेस्टोरेंट ने बनाया 30000 हजार का बिल, ग्राहक के विवाद करने पर बाउंसरों ने पीटा; CCTV में कैद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

ज़रा हटकेVIDEO: हरियाणा रोडवेज बस से बाइक की टक्कर, हवा में उछले सवार; खौफनाक मंजर देख उड़े होश

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप