लाइव न्यूज़ :

नाम पूछकर चूड़ी विक्रेता को पीटने के मामले में चार गिरफ्तार, सड़क पर उतरा हिंदू जागरण मंच

By भाषा | Updated: August 24, 2021 13:22 IST

Open in App

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में फेरी लगाकर चूड़ियां बेच रहे 25 वर्षीय व्यक्ति को लोगों के समूह द्वारा नाम पूछ कर पीटे जाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । बाणगंगा पुलिस थाने के प्रभारी राजेंद्र सोनी ने मंगलवार को बताया कि गोविंद नगर में रविवार दोपहर चूड़ी विक्रेता तस्लीम अली (25) को पीटने वाले समूह में शामिल राकेश पंवार (38), विकास मालवीय (27), राजकुमार भटनागर (37) और विवेक व्यास (35) को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मूलत: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से ताल्लुक रखने वाले चूड़ी विक्रेता से मारपीट के वीडियो के आधार पर लोगों के इस समूह में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। सोनी ने बताया कि 13 वर्षीय स्कूली छात्रा की शिकायत पर चूड़ी विक्रेता के खिलाफ लैंगिक उत्पीड़न और पहचान से जुड़े दस्तावेजों की जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया गया है जिसकी जांच जारी है। इस बीच, हिंदू जागरण मंच के पहले से घोषित विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों लोग मंगलवार सुबह शहर के रीगल चौराहे पर पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कार्यालय के सामने जुटे। इस दौरान बड़ी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। चश्मदीदों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने तिरंगा और भगवा झंडे लहराते हुए "भारत माता की जय", "हिंदुस्तान में रहना होगा, वंदे मातरम कहना होगा", "जय-जय सियाराम" और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" सरीखे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल थीं। प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शहर में राष्ट्रविरोधी तथा एक समुदाय विरोधी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और इनकी ओर पुलिस-प्रशासन का ध्यान बार-बार दिलाए जाने के बाद भी एक वर्ग विशेष के दबाव में ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ज्ञापन के मुताबिक इन हालिया घटनाओं में शहर के एक बहुमंजिला आवासीय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पथराव, नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ और धार्मिक पहचान छिपाकर युवतियों को प्रेम जाल में फांसने के वाकये शामिल हैं। उधर, उप महानिरीक्षक मनीष कपूरिया ने कहा कि ऐसी सभी घटनाओं में उचित कानूनी कार्रवाई की गई है और शहर में सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने में सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा, "हम किसी भी वर्ग को शहर की फिजा बिगाड़ने नहीं देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज