लाइव न्यूज़ :

व्यापारी को लूटने के आरोप में कांग्रेस के पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 20, 2021 00:15 IST

Open in App

पुलिस ने चार बार के कांग्रेस विधायक के बेटे और 10 अन्य को एक व्यापारी से 45 लाख रुपये की लूट के मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को 11 लोगों ने चेन्नई के रहने वाले चावल व्यापारी आनंदम से कथित तौर पर 45 लाख रुपये लूट लिए। उत्तर प्रदेश के हापुड़ निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व विधायक गजराज सिंह के बेटे सत्येंद्र सिंह पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए गिरोह के 11 सदस्यों में शामिल हैं। 10 अन्य लोगों की पहचान आंध्र प्रदेश के गुंटूर के विनय तेजा (26), दीपक पालटा, आशीष, सुरेंद्र पाल, आयुष, विशाल, मनोज, राजीव त्यागी, अरविंद त्यागी और उनकी पत्नी रीना त्यागी के रूप में हुई है। पुलिस ने अरविंद त्यागी के पास से 32 लाख रुपये और सत्येंद्र के पास से 1.3 लाख रुपये बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पवन कुमार ने बताया कि तीन देशी पिस्तौल, पांच कारतूस और अपराध में इस्तेमाल की गई एक कार जब्त की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी

भारतबिहार में भी 'ऑपरेशन लोटस'? कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह ने की सम्राट चौधरी से मुलाकात, पार्टी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा भी कर चुके हैं मुख्यमंत्री से मीटिंग

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतराज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में नहीं है सबकुछ ठीक, पार्टी MLA सुरेंद्र कुशवाहा ने की मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात, अटकलों का बाजार गरम

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल