लाइव न्यूज़ :

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज कांग्रेस के राज में खिलाएंगे कमल, दक्षिणायन की शुरुआत तेलंगाना से

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: January 8, 2024 17:58 IST

शिवराज सिंह चौहान की नई पारी की शुरुआत हो गई है। शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस के कब्जे वाले तेलंगाना में बीजेपी को मजबूती देने के लिए अभियान पर निकलेंगे। इसकी शुरुआत 9 जनवरी से होगी।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज का दक्षिणायान अभियान शुरुतेलंगाना से शिवराज का दक्षिण अभियान शुरु

मध्य प्रदेश में लंबे समय तक बीजेपी का बड़ा चेहरा रहे शिवराज सिंह चौहान अब दक्षिण में पार्टी का बड़ा चेहरा बनने जा रहे हैं। पार्टी के निर्देश पर शिवराज सिंह चौहान कि दक्षिण एक्सप्रेस 9 जनवरी को भोपाल से रवाना होने को तैयार है। शिवराज सिंह चौहान 9 और 10 जनवरी को तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। दो दिन के अपने दौरे में शिवराज सिंह चौहान विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों में शामिल होंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर आम जनता से बीजेपी का संपर्क बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

 शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम को पार्टी ने तय कर दिया है तेलंगाना के हैदराबाद, करीमनगर और वारंगल में आयोजित कार्यक्रमों में शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। शुरुआती तौर पर शिवराज सिंह चौहान का 2 दिन का कार्यक्रम तय हुआ है। लेकिन पार्टी सूत्रों के मुताबिक शिवराज लोकसभा चुनाव से पहले दक्षिण राज्यों के बड़े हिस्सों में पहुंचकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे।

 शिवराज सिंह चौहान का तेलंगाना कार्यक्रम ऐसे में तय हुआ है जब भोपाल में विधानसभा में विधायकों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम रखा गया है जिसमें  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विधायकों को संबोधित करेंगे। तब शिवराज सिंह चौहान तेलंगाना में पार्टी की रीति नीति की धार को तेज करते हुए दिखाई देंगे।

 बीते कई दिनों से मध्य प्रदेश में फुल एक्टिव नजर आ रहे हैं शिवराज सिंह चौहान अब तेलंगाना में सक्रिय होंगे। 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshशिवराज सिंह चौहानBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र