लाइव न्यूज़ :

संक्रमण से जान गंवाने वालों के परिजनों को राहत राशि देने के लिए जिलों में समिति बनाएं : योगी

By भाषा | Updated: October 17, 2021 14:09 IST

Open in App

लखनऊ, 17 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को राहत राशि वितरित करने के लिए जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में समिति गठित करने और विस्तृत दिशानिर्देश जारी करने के आदेश दिये।

रविवार को यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्‍यमंत्री ने कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम को निर्देश दिया कि संक्रमण के कारण असमय काल-कवलित हुए लोगों के परिजनों को अब 50 हजार रुपये राहत राशि के तौर पर दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी पात्र परिवार इस राहत राशि से वंचित न रहे। इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश यथाशीघ्र जारी कर दिए जांए और जिलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाए।

बयान के अनुसार प्रदेश के कुल 75 जिलों में से इस समय 42 जिले कोविड-19 संक्रमण से मुक्त हो गये हैं जबकि 16 जिलों में सिर्फ एक-एक मरीज है। राज्‍य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 119 रह गई है।

अपर मुख्‍य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने रविवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार राज्य के कानपुर नगर, लखीमपुर-खीरी, जौनपुर, बलिया, देवरिया, बाराबंकी, अयोध्या, सोनभद्र, अमरोहा, चन्दौली, प्रतापगढ़, कुशीनगर, उन्नाव, बदायूं, सुल्तानपुर, बिजनौर, इटावा, हरदोई, शामली, ललितपुर, हापुड़, सीतापुर, गोंडा, रामपुर, बस्ती, बहराइच, मीरजापुर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, एटा, बागपत, मऊ, संतकबीरनगर, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, कौशाम्बी, श्रावस्ती, महोबा, कासगंज और हाथरस जिलों में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। ये जिले कोविड-19 संक्रमण से मुक्त हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए