लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का दावाः हरियाणा में पार्टी बनाएगी सरकार, कहा- एग्जिट पोल के अनुमानों को भूल जाइए

By भाषा | Updated: October 23, 2019 06:13 IST

हरियाणा विधानसभा चुनावः कुमारी शैलजा ने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 45 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की हरियाणा प्रदेश इकाई की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने मंगलवार को कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा की ऐतिहासिक जीत संबंधी एग्जिट पोल अनुमानों को भूल जाइये। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय मुद्दों पर लोगों का ध्यान मोड़ दिया और बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था, किसानों की समस्याओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर बात नहीं की।

कांग्रेस की हरियाणा प्रदेश इकाई की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने मंगलवार को कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा की ऐतिहासिक जीत संबंधी एग्जिट पोल अनुमानों को भूल जाइये और उनकी पार्टी राज्य में अगली सरकार बनायेगी। शैलजा ने कहा, ‘‘मैं पूरे विश्वास के साथ यह कह सकती हूं कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में अगली सरकार बनाने जा रही है।’’

उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 45 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें इस बारे में इतना विश्वास कैसे है तो शैलजा ने कहा कि उनका आकलन ‘‘फीडबैक पर आधारित है’’ जो उन्हें राज्यभर में उम्मीदवारों से मिला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय मुद्दों पर लोगों का ध्यान मोड़ दिया और बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था, किसानों की समस्याओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर बात नहीं की। एग्जिट पोल में हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का अनुमान लगाये जाने पर उन्होंने कहा कि वह इस तरह के अनुमानों पर भरोसा नहीं करती है।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे सब पता है कि कांग्रेस चुनाव जीतेगी और हरियाणा में सरकार बनायेगी।’’ भाजपा के अनुच्छेद 370 को निरस्त किये जाने समेत अन्य राष्ट्रीय मुद्दों को उठाये जाने पर शैलजा ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी को अपने कार्यों और राज्य नेतृत्व पर विश्वास नहीं था।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा में आत्मविश्वास की कमी थी और उसने पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं को प्रचार में उतार दिया। इनमें से किसी ने स्थानीय मुद्दों के बारे में बात नहीं की। उन्होंने इस बारे में बात नहीं की कि उन्होंने कितने वादे पूरे किए या उनके शासन के पांच वर्षों के दौरान उन्होंने क्या विकास किया।’’ 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार