लाइव न्यूज़ :

शांति और सद्भाव के लिए गुरु तेग बहादुर की शिक्षाओं का अनुसरण किया जाए: अमरिंदर सिंह

By भाषा | Updated: September 3, 2021 21:07 IST

Open in App

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को दुनिया में शांति और सद्भाव के लिए गुरु तेग बहादुर की शिक्षाओं का अनुसरण करने की जरूरत को रेखांकित करते हुए अफगानिस्तान और चीन जैसे देशों में ‘धार्मिक असहिष्णुता" का उदाहरण दिया।सिखों के नौवें गुरु के 400वें 'प्रकाश पर्व' (जयंती) के मौके में शुक्रवार को राज्य विधानसभा के विशेष सत्र का आयोजन किया गया था। सिंह ने कहा कि अगर लोग गुरु तेग बहादुर की शिक्षाओं और विचारधारा का पालन करते तो आज एक अलग ही दुनिया होती। मुख्यमंत्री ने सदन में अपने संबोधन में कहा, “उनका मूल संदेश धार्मिक सहिष्णुता का था और इसके लिए उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।” सिंह ने कहा, “यह संदेश पंजाब तक सीमित नहीं है। यह पूरे देश और पूरे विश्व के लिए है।” उन्होंने कहा, “हमारे उत्तर की ओर देखो, चीन उइगरों को तबाह कर रहा है, क्योंकि वे मुसलमान हैं।”सिंह ने अफगानिस्तान में तालिबान का हवाला देते हुए कहा, “ उनके बगल में अफगानिस्तान है, वहां आपके पास एक उभरती हुई शक्ति है जो किसी भी रूप में धार्मिक सहिष्णुता को स्वीकार नहीं करती है।”मुख्यमंत्री ने कहा, “अफ्रीका जाएं और आप वहां देशों को देखों या पश्चिम एशिया जाएं और आप ऐसे राष्ट्र देखेंगे जहां आज प्रेम, समझ और सहिष्णुता के ये सभी संदेश मौजूद नहीं हैं।”उन्होंने कहा कि इतिहास गुरु तेग बहादुर को 'हिंद की चादर' के रूप में बड़े गर्व से याद करता है, जिन्होंने जबरन धर्मांतरण और धार्मिक स्वतंत्रता की सुरक्षा का विरोध करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।सिंह ने कहा, “मैंने आज यही पूछा। क्या दुनिया इसका (गुरु के संदेश का) अनुसरण कर रही है?” मुख्यमंत्री ने कहा, “दुनिया में ऐसे स्थान हैं जहां असहिष्णुता आम है। लोगों को मारा जा रहा है, क्योंकि वे दूसरे धर्म के हैं और यह अस्वीकार्य है।”उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा बहुलतावादी देश है जहां दुनिया के हर धर्म के लोग रहते हैं जो इसकी विशिष्टता है और इसे एक बहुलतावादी देश बने रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवधारणा भारत को उसकी समृद्धि और सांस्कृतिक विविधता प्रदान करती है। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत को भारत के आध्यात्मिक, धार्मिक और राजनीतिक इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण मोड़ों में से एक बताया। भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश जेएस खेहड़ ने अपने संबोधन में सिख जीवन शैली में 'अरदास' (प्रार्थना) के महत्व पर जोर दिया।इस मौके पर, विधानसभा अध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा द्वारा भेजे गए संदेशों को पढ़ा।नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने ने इसमें शिरकत करने में असमर्थता व्यक्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?