लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाला: लालू यादव डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ की अवैध निकासी मामले में दोषी करार, 21 फरवरी को सजा का ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: February 15, 2022 13:21 IST

लालू यादव को चारा घोटाला से जुड़े पांचवें मामले में भी दोषी करार दिया गया है। रांची में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू समेत 75 लोगों को डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में दोषी करार दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव चारा घोटाले से जुड़े पांचवें मामले में दोषी करार, 139 करोड़ की अवैध निकासी से जुड़ा है मामला।इस मामले में लालू समेत 75 लोगों को दोषी करार दिया गया है, पिछले महीने सुनवाई हुई थी पूरी।लालू प्रसाद सहित 99 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई पूरी की गई थी, 24 को साक्ष्य के अभाव में बरी किया गया।

रांची: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को 950 करोड़ के चारा घोटाले से जुड़े पांचवें मामले में भी दोषी करार दिया गया है। रांची में सीबीआई की विशेष अदालत ने मंगलवार सुबह अपना फैसला सुनाया। यह मामला डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ की अवैध निकासी से जुड़ा है। इस मामले में लालू समेत 75 लोगों को दोषी करार दिया गया है। इस मामले में कोर्ट सजा का ऐलान 21 फरवरी को करेगी।

लालू इससे पहले चारा घोटाले के चार अन्य मामलों में पहले ही दोषी करार दिए जा चुके हैं। रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने 29 जनवरी को लालू प्रसाद से जुड़े डोरंडा कोषागार गबन मामले में सुनवाई पूरी कर ली थी और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस केस में अगर कोर्ट लालू को तीन साल से अधिक की सजा सुनाती है तो उन्हें तत्काल जेल जाना होगा, जो अभी जमानत पर हैं।

चारा घोटाला: 99 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई हुई थी कोर्ट में

विशेष सीबीआई के न्यायाधीश एस के शशि की अदालत ने लालू प्रसाद सहित 99 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई पूरी की थी, जो पिछले साल फरवरी से चल रही थी। मामले में 24 लोगों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। सभी आरोपियों को फैसले के दिन अदालत में प्रत्यक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया गया था। मामले के मूल 170 आरोपियों में से 55 की मौत हो चुकी है, सात सरकारी गवाह बन चुके हैं, दो ने अपने ऊपर लगे आरोप स्वीकार कर लिए हैं और छह फरार हैं।

बता दें कि लालू प्रसाद यादव के मुख्यमंत्री रहते साल 1990 से 1995 के बीच बिहार के सरकारी खजाने से पशु चारा के नाम पर 950 करोड़ की अवैध निकासी हुई थी। इसका खुलासा 1996 में हुआ, जिसके दायरे में लालू भी आ गए। चारा घोटाले के कुल पांच मामलों में लालू प्रसाद यादव अभियुक्त बनाए गए थे। इन पाचों में अब लालू दोषी करार हो चुके हैं। चार मामलों में वे पहले से ही 14 साल जेल की सजा काट रहे हैं। फिलहाल वे जमानत पर बाहर चल रहे हैं।

भूल सुधार- इस आर्टिकल में पहले सजा सुनाने की बात 18 फरवरी की बताई गई थी। दरअसल लालू यादव को 21 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवचारा घोटालाबिहार समाचारRanchiझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज