लाइव न्यूज़ :

असम में बाढ़ की स्थिति में और सुधार, एक की मौत, 1.76 लाख लोग प्रभावित

By भाषा | Updated: September 4, 2021 21:43 IST

Open in App

असम में शनिवार को बाढ़ की स्थिति में और सुधार हुआ तथा मुख्य नदियों के जलस्तर में गिरावट देखी गई। बुलेटिन के अनुसार, बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या लगभग एक लाख कम हो गई तथा इस आपदा से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से कहा गया कि 17 जिलों में 1.76 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में बाढ़ के कारण मरने वालों संख्या बढ़कर सात हो गई है। शुक्रवार को 22 जिलों के 2.71 लाख से अधिक लोग प्रभावित थे। एएसडीएमए की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, 42 राजस्व सर्कल और 863 गांव प्रभावित हैं तथा 23,884 हेक्टेयर भूमि पर फसल नष्ट हो गई है। गोलाघाट सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है जहां 63,984 लोग प्रभावित हैं। बुलेटिन में बताया गया कि 17 राहत शिविरों में कम से कम 3,397 लोगों ने आश्रय लिया है और 62 अन्य वितरण केंद्र भी संचालित किये जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम में बाढ़ की स्थिति में और सुधार, अब 1.18 लाख लोग प्रभावित

भारतअसम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 2.71 लाख लोग प्रभावित

भारतअसम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार, 4.93 लाख लोग प्रभावित

भारतअसम में बाढ़ की स्थिति खराब हुई, पांच लोगों की मौत, 6.48 लाख प्रभावित

भारतअसम में कोविड-19 प्रतिबंधों में छूट, कुछ विद्यार्थियों को कक्षा में प्रत्यक्ष मौजूदगी की अनुमति

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो