लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के चार जिलों में बाढ़ जैसे हालात, चंद्रपुर में डूबे कई घर, अबतक 105 लोगों की मौत, शिवसेना ने शिंदे सरकार पर बोला हमला

By अनिल शर्मा | Updated: July 19, 2022 12:14 IST

महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य बारिश हो रही है लेकिन रत्नागिरि, चंद्रपुर, गढ़चिरौली और वर्द्धा जिलों में नदियों के उफान पर होने के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है। जिससे लोगों का सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कई नदियां में उफान पर हैंलगातार बारिश से राज्य लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है

महाराष्ट्र: मूसलाधार बारिश के कारण महाराष्ट्र के चार जिलों में नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं राज्य में एक जून से अब तक बारिश और बाढ़ के कारण 105 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य बारिश हो रही है लेकिन रत्नागिरि, चंद्रपुर, गढ़चिरौली और वर्द्धा जिलों में नदियों के उफान पर होने के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है। जिससे लोगों का सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

राज्य में बाढ़ जैसे हालात और इससे उपजे संकट को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र की शिंदे सरकार पर हमला बोला है। संजय राउत ने एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे को लेकर कहा कि वह अब महाराष्ट्र के नहीं बल्कि भाजपा के मुख्यमंत्री हो चुके हैं। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, महाराष्ट्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर है, लोगों की मृत्यु हो रही है। लेकिन CM दिल्ली में महाराष्ट्र की सरकार बचाने के लिए आए हैं, वे चुनाव आयोग जाएंगे और भी कहीं जाएंगे। संजय राउत ने कहा,  वे अब BJP के CM हैं वे शिवसेना के CM नहीं है।

गौरतलब है कि मुंबई में लगातार दूसरे दिन सोमवार को बारिश नहीं हुई, लेकिन बादल छाए रहे। राज्य में एक जून से 17 जुलाई के बीच बाढ़, बिजली गिरने, भूस्खलन, पेड़ उखड़ने और भवन आदि गिरने की घटनाओं में अभी तक 105 लोगों की मौत हुई है।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में एक भवन गिरने से सोलापुर जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य बारिश हो रही है, लेकिन कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरि जिले और पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और वर्द्धा जिलों में नदियों के उफान पर होने के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, मूसलाधार बारिश से दो गांव प्रभावित हुए हैं, एक व्यक्ति लापता है जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रबाढ़संजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार