लाइव न्यूज़ :

प्रसार भारती के बोर्ड में पांच सदस्यों को नियुक्त किया गया, ये नाम हैं शामिल

By भाषा | Updated: July 7, 2020 22:47 IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मीडिया सलाहकार रहे टंडन पहले भी बोर्ड के सदस्य रहे थे। शाइना एनसी भाजपा की प्रवक्ता हैं, जबकि संजय गुप्ता दैनिक जागरण के प्रधान संपादक हैं और आलोक अग्रवाल मीडिया कर्मी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रसार भारती के बोर्ड में पांच अंशकालिक सदस्यों को नियुक्त किया गया है।सरकार प्रसार भारती बोर्ड के पुनर्गठन की प्रक्रिया में है क्योंकि बोर्ड के 13 में से नौ पद पिछले कुछ महीनों से खाली हो गये थे।

नई दिल्लीः प्रसार भारती के बोर्ड में पांच अंशकालिक सदस्यों को नियुक्त किया गया है, जिनमें अनुभवी पत्रकार अशोक कुमार टंडन, संगीतकार सलीम मर्चेंट और भाजपा की शाइना एनसी शामिल हैं। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी। सरकार प्रसार भारती बोर्ड के पुनर्गठन की प्रक्रिया में है क्योंकि बोर्ड के 13 में से नौ पद पिछले कुछ महीनों से खाली हो गये थे।सूचना और प्रसारण मंत्रालय के आदेश में कहा गया कि नव नियुक्त अंशकालिक सदस्य हैं- सलीम मर्चेंट (कार्यकाल 22 नवंबर, 2021 तक); आलोक अग्रवाल (कार्यकाल 21 नवंबर, 2023 तक); शाइना एनसी (कार्यकाल 21 नवंबर, 2023 तक); संजय गुप्ता (कार्यकाल 22 नवंबर, 2025 तक) और अशोक कुमार टंडन (कार्यकाल 22 नवंबर, 2025 तक)।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मीडिया सलाहकार रहे टंडन पहले भी बोर्ड के सदस्य रहे थे। शाइना एनसी भाजपा की प्रवक्ता हैं, जबकि संजय गुप्ता दैनिक जागरण के प्रधान संपादक हैं और आलोक अग्रवाल मीडिया कर्मी हैं। उनकी नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी।आदेश में कहा गया कि उनकी नियुक्ति के नियम और शर्ते प्रसार भारती (भारतीय प्रसारण निगम) अधिनियम, 1990 तथा प्रसार भारती (भारतीय प्रसारण निगम) अध्यक्ष एवं पूर्ण कालिक एवं अंशकालिक सदस्यों का वेतन, भत्ते नियम, 2000, जो समय समय पर संशोधित होते रहे हैं, के प्रावधानों के अनुसार लागू होंगे।शाइना एनसी ने अपनी नियुक्ति को लेकर ट्वीट किया, ‘‘सचमुच आभारी हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को प्रसार भारती के बोर्ड में मुझे नामांकित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।’’ सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और मंत्रालय को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘प्रसार भारती संचार और प्रसारण के केंद्र में है। इस भूमिका को मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगी।’’देश का लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती एक वैधानिक स्वायत्त निकाय है जो प्रसार भारती अधिनियम के तहत स्थापित किया गया है और 23 नवंबर, 1997 को अस्तित्व में आया था। प्रसार भारती में आकाशवाणी और दूरदर्शन टेलीविजन नेटवर्क शामिल हैं। 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज