लाइव न्यूज़ :

सुशांत मामले में ड्रग्स एंगल से जांच कर रही NCB की दफ्तर में लगी आग, दमकल की गाड़ियां पहुंची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2020 14:23 IST

अभी तक जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। आग लगने की वजह भी नहीं सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देइसी दफ्तर से एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल की जांच चल रही है।रिया चक्रवर्ती से लेकर सभी ड्रग पेडलर से एनसीबी अफसरों ने पूछताछ की थी।

नई दिल्ली:सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल पर जांच कर रही एनसीबी दफ्तर मुंबई में आग लगने की खबर है। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। अभी तक जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। आग लगने की वजह भी नहीं सामने आई है।

बता दें कि इसी दफ्तर से एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल की जांच चल रही है। यहीं पर रिया चक्रवर्ती से लेकर सभी ड्रग पेडलर से एनसीबी अफसरों ने पूछताछ की थी। गिरफ्तारी के बाद रिया ने एक रात एनसीबी दफ्तर के लॉकअप में गुजारी थी।

अभिनेत्री सारा अली खान व श्रद्धा कपूर से भी होगी पूछताछ 

इस मामले में जांच के बाद रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हो गई है। रिया के बाद अब एनसीबी की टीम ड्रग्स को लेकर अभिनेत्री सारा अली खान व श्रद्धा कपूर से भी पूछताछ कर सकती है। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक, एनसीबी की टीम ने सिमोन खम्भाटा व रकुल प्रीत को भी नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। इन सभी से पूछाताछ की जाएगी।  

एनसीबी दावा कर रही है कि रिया चक्रवर्ती ने पूछाताछ में इन सभी अभिनेत्रियों का नाम लिया है। यह भी बताया है कि एक ही जगह जिम करने के लिए राकुल, सारा व रिया जाया करती थी। यहीं से उनकी दोस्ती हुई थी। 

सुशांत रिया से मिलने से पहले से गांजा का सेवन करते थे। फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के समय सुशांत ड्रग्स लेने लगे थे। सुशांत को धीरे-धीरे ड्रग्स का लत लग गया और वह खुद को इससे बाहर नहीं निकाल पा रहा था। 

टॅग्स :मुंबईभीषण आगसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज