लाइव न्यूज़ :

मुंबईः संसद तक पहुंची कमला मिल्स परिसर में लगी भीषण आग की 'आंच', अबतक 14 लोगों की मौत

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 29, 2017 15:01 IST

आग इतनी भीषण थी कि दमकल की 8 गाड़ियां और 6 वाटर टैंकर ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Open in App

मुंबई स्थित कमला मिल परिसर में एक रेस्टोरेंट से फैली आग ने भीषण रूप ले लिया। इस हादसे में अबतक 14 लोगों की मौत और 14 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में अधिकांश महिलाएं हैं। घायलों को उपचार के लिए किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल और केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। जिस रेस्ट्रोरेंट से आग फैली उसके मालिक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Live Updates

- इस मुद्दे पर शिवसेना सांसद अरविंद सावंत और बीजेपी सांसद किरीट सोमैया के बीच शुक्रवार को संसद में तीखी बहस हुई। इस दौरान अरविंद सावंत ने इस भीषण हादसे की न्यायिक जांच की मांग की। उधर, सोमैया ने इसके लिए बीएमसी अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। 

- सामाजिक कार्यकर्ता मंगेश कलास्कर ने कहा कि मैंने कई बार कमला मिल के गैरकानूनी ढांचे पर बीएमसी से शिकायत कर चुका हूं। बीएमसी ने जवाब दिया कि यहां सबकुछ ठीक है।

 

- मुंबई की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है। पीएमओ ने ट्वीट किया, 'मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

- 14 मृतकों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ राजेश डेरे ने बताया है कि सभी की मौत दम घुटने की वजह से हुई है।

- बीएमसी ने आधिकारिक रूप से बताया है कि कमला मिल्स हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 14 लोग घालय हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है।

- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'मुंबई में आग लगने की बेचैन कर देने वाली खबर आ रही है। पीड़ित परिजनों के साथ मेरी सहानुभूति है। फायर फाइटरों का काम सराहनीय रहा।'

- कमला मिल परिसर में कई कॉरपोरेट ऑफिस स्थित हैं। इनमें कई समाचार चैनलों के कार्यालय भी स्थित हैं। इनका प्रसारण भी बाधित हुआ है।

- गुरुवार रात्रि 12:30 बजे के बाद आग सबसे पहले मोजो बिस्ट्रो लाउंज में लगी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि दमकल की 8 गाड़ियां और 6 वाटर टैंकर ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बचाव दल ने इमारत की बिजली काटकर इमारत में मौजूद 20 से भी ज्यादा गैस सिलेंडर को बाहर निकाला।

नोटः- नीचे घटनास्थल से फेसबुक लाइव का लिंक दिया जा रहा है। यह मराठी भाषा में है लेकिन विजुअल्स साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। साभार- Lokmat.com (Marathi)

टॅग्स :कमला मिल्स आगमुंबईभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज