लाइव न्यूज़ :

गोवा के पेंट फैक्टरी में लगी भीषण आगः धुएं के कारण आस-पास के इलाकों में रहने वाले 200 लोगों ने घर छोड़ा, देखें वीडियो

By भाषा | Updated: January 11, 2023 11:46 IST

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार अपराह्न करीब ढाई बजे औद्योगिक इलाके में स्थित बर्जर बेकर कोटिंग्स फैक्टरी में आग लग गई। जिला प्रशासन ने फैक्टरी के दो किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को कहीं और स्थानांतरित होने के लिए कहा।सरकार को हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि लोग खुद ही अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां चले गए।

पणजीः गोवा में पणजी के पास पिलेर्न औद्योगिक क्षेत्र में एक पेंट निर्माण संयंत्र में आग लगने के बाद धुएं की मोटी परत छाने के कारण आस-पास रहने वाले करीब 200 लोग अपना घर छोड़कर कहीं और चले गए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उत्तरी गोवा के जिलाधिकारी मामू हेगे ने बताया कि मंगलवार अपराह्न करीब ढाई बजे औद्योगिक इलाके में स्थित बर्जर बेकर कोटिंग्स फैक्टरी में आग लग गई। जिला प्रशासन ने बाद में एक परामर्श जारी किया, जिसमें फैक्टरी के दो किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को कहीं और स्थानांतरित होने के लिए कहा गया, क्योंकि धुएं से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

इस बीच, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंगलवार रात फैक्टरी स्थल का दौरा किया। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार तड़के आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने कहा कि फैक्टरी के पास रहने वाले लगभग 200 लोग अपने आप कहीं और चले गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि लोग खुद ही अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां चले गए।’’ मुख्यमंत्री सावंत ने मंगलवार को कहा था कि सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। 

टॅग्स :गोवाआग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतनोएडा की प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

भारतदिल्ली के कंझावला इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग, 28 दमकल गाड़ियां मौके पर

क्राइम अलर्टहोमगार्ड जवान दिनेश गौडे की मौत, वन विभाग रिपोर्ट बकवास, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रभारी घोड़िरेकर ने कहा-शरीर पर चोट के निशान और सींग की चोट

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला