लाइव न्यूज़ :

पशु तस्करों के वाहन से मिले मेनका गांधी के फर्जी लेटरपैड, दो गिरफ्तार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 28, 2018 11:41 IST

टाटा मैजिक वाहन में क्रूरतापूर्वक दो गोवंशीय पशुओं को ले जा रहे पशु तस्करों के पास से केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और उनके विभाग के अपर सचिव के लेटरपैड बरामद हुए हैं।

Open in App

बरेली(28 मार्च): बरेली में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के साइन किए हुए लेटर हेट मिले हैं। टाटा मैजिक वाहन में क्रूरतापूर्वक दो गोवंशीय पशुओं को ले जा रहे पशु तस्करों के पास से केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और उनके विभाग के अपर सचिव के लेटरपैड बरामद हुए हैं, जिससे पुलिस सख्ते में है। दरअसल यहां दो पशु तस्करों को हाल में गिरफ्ता किया गया है।

 ये दोनों की आरोपी मेनका गांधी के लेटर हेड का प्रयोग पशुओं की तस्करी में करते थे।  पुलिस का मानना है कि ये आरोपियों के पास से दो गोवंश, मेनका गांधी का फर्जी लेटर हेड और दो थानों की मोहरें भी बरामद की हैं। इन फर्जी दस्तावेजों के सहारे ये आरोपी तस्कर पशुओं को पीलीभीत स्थित गोशाला ले जाने की बात कहकर आसानी से निकल जाते थे। जब ये पशुओं को ले जा रहे थे उसी समय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहन(जिसमें पशु ले जाए जा रहे थे) की तलाशी तो उसमें पशु मिले।

 इसके साथ ही चौंकाने वाली बात ये है कि इनके साथ ही केंद्रीय मंत्री के फर्जी लेटर पैड और थानों की मोहरें बरामद हुई है। जिसके बाद पुलि, ने तस्करों  से पूछताछ की जिसमें ये पूरा प्रकरण  सामेन आया है। तस्करों ने पुलिस को अपने नाम मोहनलाल निवासी पीलीभीत और जमील निवासी बरेली बताए, उन्होंने बताया कि वह मेनका गांधी के फर्जी लेटर पैड दिखाकर पशुओं को पीलीभीत की गोशाला ले जाने की बात करते थे।

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि इश्त्कार नाम का एक शख्स उनसे ये काम करवाता है जिसके बदले में उन्हें बड़ी रकम मिलती थी।उन्होंने बताया कि इनके पास से फर्जी लेटर हेड और मोहरें मिली हैं,दोनों को जेल भेजा जा रहा है। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई है।

टॅग्स :मेनका गाँधीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो