लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बारिश के दौरान जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए गठित होगी विशेषज्ञ समिति

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:05 IST

Open in App

दिल्ली में मॉनसून के दौरान जलजमाव की स्थिति के निपटने के लिए राज्य सरकार विशेषज्ञों की एक समिति का गठन करेगी तथा लघु एवं दीर्घ अवधि की योजनाएं तैयार करेगी। उप राज्यपाल अनिल बैजल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और लोक निर्माण कार्य मंत्री सत्येंद्र जैन एक बैठक में शामिल हुए जिसमें निर्णय लिया गया कि जिन क्षेत्रों को जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ता है, उनकी पहचान की जाएगी और सूक्ष्म स्तर पर कार्य किया जाएगा। सिसोदिया ने बैठक में कहा कि यदि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग और नगर निकाय समेत सभी एजेंसियां साथ मिलकर काम करें तो जलजमाव की समस्या का समाधान हो सकता है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों की एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया जाएगा जो इस समस्या का समग्रता रूप से अध्ययन करेगी तथा इसके समाधान के लिए लघु एवं दीर्घ अवधि की योजनाएं बनाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतभाजपा बकासुरों की पार्टी?, संजय राउत बोले-राजनीति में एक ही शब्द है निर्लज्ज?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?