लाइव न्यूज़ :

Exclusive: जेपी नड्डा के बीजेपी का पूर्णकालिक अध्यक्ष बनने पर सस्पेंस कायम!

By हरीश गुप्ता | Updated: January 3, 2020 09:24 IST

नड्डा नहीं चाहते कि वह अपनी पारी की कमजोर शुरुआत करें. ऐसे में वह मध्य फरवरी में पदभार स्वीकारना चाहेंगे, जब बजट की प्रस्तुति के बाद संसद अवकाशकाल में रहेगी और परिणाम भी आ चुके होंगे.

Open in App
ठळक मुद्देराज्यों के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है.उसके बाद ही नड्डा को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

भारतीय जनता पार्टी में जे.पी. नड्डा के पार्टी के पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभालने को लेकर अटकलों और असमंजस का रहस्यमय दौर कायम है. एक धड़े का मानना है कि नड्डा मकर संक्रांति को अध्यक्ष का पूर्णकालिक भार स्वीकार सकते हैं. दूसरे धड़े का कहना है कि राज्यों के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है. यह प्रक्रिया ही जनवरी में पूरी होगी. ऐसे में उसके बाद ही नड्डा को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

उल्लेखनीय है कि नड्डा को पिछले साल जून में भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. नड्डा की उस वक्त नियुक्ति पर कहा गया था कि भाजपा की 'एक व्यक्ति एक पद' की नीति के तहत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे. लेकिन नड्डा को पार्टी के संगठनात्मक ढांचे से अवगत कराने के लिए शाह अध्यक्ष पद पर कायम हैं.

पार्टी में यह आम राय थी कि शाह को पद पर रहते हुए महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड विधानसभा चुनावों की सीधी निगरानी करनी चाहिए. वहां चुनावी परिणाम धक्कादायक रहे और अब शाह दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले इस जिम्मेदारी से आजादी चाहते हैं. दिल्ली में चुनाव फरवरी के पहले सप्ताह में होने हैं. यह अभी स्पष्ट नहीं हैं कि शाह को अध्यक्ष के पदभार से मुक्ति कब मिलेगी. दिल्ली चुनाव के लिए पहले ही उन्होंने प्रकाश जावडेकर, हरदीप सिंह पुरी और नित्यानंद राय की तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है. दिल्ली चुनाव के लिए अधिसूचना कभी भी जारी हो सकती है.

शाह भले ही पद से मुक्ति चाहते हों, लेकिन नड्डा नहीं चाहते कि वह अपनी पारी की कमजोर शुरुआत करें. ऐसे में वह मध्य फरवरी में पदभार स्वीकारना चाहेंगे, जब बजट की प्रस्तुति के बाद संसद अवकाशकाल में रहेगी और परिणाम भी आ चुके होंगे.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतAssam Chief Minister Oath Ceremony Updates: आज लगातार दूसरी बार असम मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?, मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 4 मंत्री कौन हैं?

भारतअमित शाह को पश्चिम बंगाल और जेपी नड्डा को असम के लिए BJP का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज