लाइव न्यूज़ :

Excise Policy Case: चौथी बार भी ईडी के सामने पेश नहीं होंगे CM केजरीवाल! गोवा हो सकते हैं रवाना

By अंजली चौहान | Updated: January 18, 2024 11:07 IST

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की तैयारियों का आकलन करने के लिए 18 जनवरी को गोवा रवाना होने वाले हैं।

Open in App

Excise Policy Case:दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार प्रवर्तन निदेशालय के भेजे चौथे समन पर बचने की कोशिश में हैं। समन के अनुसार, उन्हें 18 जनवरी गुरुवार को ईडी दफ्तर में पेश होना था लेकिन लगता है कि वह लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गोवा जाने के लिए रवाना होने वाले हैं। गोवा में सीएम केजरीवाल का तीन दिवसीय दौरा है जिसमें वह चुनाव संबंधी योजनाओं को लेकर जायजा लेने जाएंगे। 

ईडी द्वारा दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं की जांच मामले में यह समन केजरीवाल को भेजा गया है। इस समन से पहले भी तीन समन केजरीवाल के नाम जा चुके हैं। हालांकि, सीएम केजरीवाल एक भी बार ईडी दफ्तर में पेश नहीं हुए।

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की तैयारियों का आकलन करने के लिए 18 जनवरी को गोवा रवाना होने वाले हैं।

हालांकि आप ने समन के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है लेकिन केजरीवाल ने 17 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम के दौरान उल्लेख किया था कि वह "कानून के अनुसार जो भी आवश्यक होगा" उसका पालन करेंगे। 

इससे पहले चौथे समन के जवाब में सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी की कार्रवाई को अवैध बताया था। इससे पहले दिन में, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त किए थे। सौरभ भारद्वाज ने कहा, "वह स्पष्ट हैं कि वह जो भी करेंगे वह कानून और कानूनी सलाहकार की सलाह के अनुसार करेंगे।"

अरविंद केजरीवाल इससे पहले राज्यसभा चुनाव और गणतंत्र दिवस की तैयारियों का हवाला देते हुए 3 जनवरी को ईडी के समन में शामिल नहीं हुए थे। इससे पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री को 2 नवंबर और 21 दिसंबर, 2023 को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने समन नहीं दिया।

आप सरकार ने समन को "अवैध" करार दिया है और आरोप लगाया है कि यह भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए द्वारा अरविंद केजरीवाल को "गिरफ्तार" करने की साजिश थी।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालKejriwal Delhiप्रवर्तन निदेशालयआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज