लाइव न्यूज़ :

'वायुसेना में स्वदेशीकरण की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास': वायुसेना प्रमुख वी. आर. चौधरी

By फहीम ख़ान | Updated: August 30, 2024 21:10 IST

वायुसेना प्रमुख वी. आर. चौधरी ने अपने संबोधन में उभरते भू-राजनीतिक परिदृश्य और उससे जुड़ी परिचालन चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कमांडरों से आगे की सोच रखने, उन्नत प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करने तथा उपलब्ध संसाधनों की प्रभावशीलता को अधिकतम करने का आग्रह किया।

Open in App

नागपुर: वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी ने कहा है कि वायुसेना में स्वदेशीकरण की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास हो रहे है। "आत्मनिर्भर भारत" पहल ने इसे बल प्रदान किया है। वे नागपुर में आयोजित दो दिवसीय वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल वी.आर चौधरी ने इस सम्मेलन की अध्यक्षता की। 

वायुसेना प्रमुख ने अपने संबोधन में उभरते भू-राजनीतिक परिदृश्य और उससे जुड़ी परिचालन चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कमांडरों से आगे की सोच रखने, उन्नत प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करने तथा उपलब्ध संसाधनों की प्रभावशीलता को अधिकतम करने का आग्रह किया।

उन्होंने सभी कार्मिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी करने पर भी जोर दिया। रखरखाव कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल विजय कुमार गर्ग ने वायुसेना प्रमुख का स्वागत किया। वायुसेना प्रमुख को इस समय औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

सम्मेलन का समापन एयर चीफ मार्शल चौधरी द्वारा अधिकारियों, वायुसैनिकों, नागरिकों और रक्षा सुरक्षा कोर के कर्मियों के साथ बातचीत के साथ हुआ। इस दौरान उन्होंने उन पर पेशेवर उत्कृष्टता के लिए जोर दिया और क्षमता वृद्धि की दिशा में प्रभावी योगदान करने के लिए कहा। 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सIAFनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतमहाराष्ट्र: बोइंग 777 की मरम्मत की मजदूरी ₹85 प्रति घंटे, आमरण अनशन पर बैठे एआईईएसएल एमआरओ के इंजीनियर और तकनीशियन

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह