लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल की धमकी बेअसर: पूर्व राज्यसभा सदस्य शाहिद सिद्दीकी की भतीजी को अस्पताल में नहीं मिला बेड, हुई मौत

By स्वाति सिंह | Updated: June 8, 2020 02:22 IST

कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है। केजरीवाल सरकार का तो कहना है कि दिल्ली के अस्पतालों में पर्याप्त बेड हैं। लेकिन वावजूद इसके हर रोज अस्पतालों की ओर से मरीजों के प्रति गैर जिम्मेदाराना व्यवहार की शिकायतें आ रही हैं। अब एक नया मामला पूर्व सांसद और पत्रकार शाहिद सिद्दीकी की भतीजी का आया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व राज्यसभा सदस्य शाहिद सिद्दीकी की भतीजी की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी की भतीजी को भी अस्पताल में नहीं मिला बेड

नई दिल्ली: पूर्व राज्यसभा सदस्य शाहिद सिद्दीकी की भतीजी की रविवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें तेज बुखार और सांस लेने मे परेशानी के बाद भर्ती कराया गया था। इस बारे में जानकरी देते हुए पूर्व सांसद ने ट्वीट कर सफदरंजग अस्पताल प्रशासन पर उपचार में लापरवाही करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि हालत गंभीर होने के बावजूद न आईसीयू में रखा गया और न ही वेंटिलेटर की सुविधा दी गई।

रविवार की शाम भतीजी की मौत होने के बाद पूर्व सांसद ने ट्वीट किया, “दुभार्ग्य से मेरी भतीजी की सफदरजंग अस्पताल में  मौत हो गई। मैं आपकी चिंताओं के लिए धन्यवाद देता हूं, लेकिन अस्पताल की स्थिति बहुत दयनीय है।”

इससे पहले शनिवार को शाहिद सिद्दीकी ने कई अस्पतालों की ओर से भर्ती न करने की शिकायत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से की थी। उन्होंने लिखा था, “मेरी भतीजी को तेज बुखार और सांस की समस्या हो रही है। हास्पिटल से लेकर हास्पिटल तक भाग रहे हैं। कोई एडमिट नहीं कर रहा है। यह किस तरह का सिस्टम चल रहा है।”  बाद में उनकी भतीजी को सफदरजंग अस्पताल में किसी तरह से एक बेड मिल पाया था।  

सीएम केजरीवाल ने की थी सख्त कार्रवाई की बात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 के मरीजों को भर्ती करने से मना करने वाले और ‘‘बेड की कालाबाजारी’’ में लिप्त अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है । उन्होंने कहा कि उनकी सरकार एक आदेश जारी करने वाली है कि अस्पताल ऐसे मरीजों का उपचार करने से इनकार नहीं कर सकते। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार सभी अस्पतालों में एक चिकित्सा पेशेवर को तैनात करेगी, जो आधिकारिक ऐप पर कोरोना वायरस मरीजों के लिए उपलब्ध बेड की सूचना देंगे और ऐसे मरीजों की भर्ती सुनिश्चित कराने का काम करेंगे ।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो