लाइव न्यूज़ :

'हमें बदनाम करने वालों की पहुंच सिर्फ ट्विटर, कंप्यूटर और SMS पर है', आलोचकों को गुलाम नबी ने दिया करारा जवाब

By रुस्तम राणा | Updated: September 4, 2022 15:45 IST

इस दौरान पूर्व कांग्रेसी नेता ने कहा, वो लोग जो हमें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं उनकी पहुंच सिर्फ ट्विटर, कंप्यूटर और SMS पर है इसलिए कांग्रेस जमीन से गायब हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर के लोग मेरी पार्टी का नाम और झंडा तय करेंगेकहा- मैं अपनी पार्टी को एक हिंदुस्तानी नाम दूंगा जिसे हर कोई समझ सकेपूर्ण राज्य की बहाली, भूमि का अधिकार और मूल निवासी को रोजगार, होगा पार्टी का एजेंडा

जम्मू:कांग्रेस से 'आजाद' होने वाले नेता गुलाम नबी ने रविवार जम्मू-कश्मीर पहुंचे। जहां उन्होंने जम्मू के सैनिक कॉलोनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। इस दौरान पूर्व कांग्रेसी नेता ने कहा, वो लोग जो हमें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं उनकी पहुंच सिर्फ ट्विटर, कंप्यूटर और SMS पर है इसलिए कांग्रेस जमीन से गायब हो गई है। 

कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को लेकर आजाद ने कहा, आज मैं देखता हूं कि कांग्रेस के लोग को जब सुबह बस से जेल में ले जाया जाता है और वे उसी समय डीजी एवं पुलिस कमिश्नर को फोन करते हैं और कहते हैं कि हमारा नाम लिख लीजिए और हमें 1 घंटे में छोड़ दीजिए। यही कारण है कि आज कांग्रेस आगे नहीं बढ़ पा रही है। आजाद के इस कटाक्ष को कांग्रेस द्वारा रविवार को महंगाई और बेरोजगारी को लेकर हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से जोड़ा जा सकता है।

नई पार्टी की घोषणा करने की अटकलों को लेकर गुलाम नबी आजाद ने कहा, मैंने अभी तक अपनी पार्टी के लिए नाम तय नहीं किया है। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर के लोग पार्टी का नाम और झंडा तय करेंगे। मैं अपनी पार्टी को एक हिंदुस्तानी नाम दूंगा जिसे हर कोई समझ सके।

यहां जनसभा में अपनी पार्टी का एजेंडा बताते हुए कांग्रेस के पूर्व कद्दावर नेता ने कहा, मेरी पार्टी इस बात पर ध्यान देगी कि जम्मू-कश्मीर में पूर्ण राज्य की बहाली, भूमि का अधिकार और मूल निवासी को रोजगार शामिल है। गौरतलब है कि बीते माह 26 अगस्त को, आजाद ने राहुल गांधी की "अपरिपक्वता" का हवाला देते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राहुल गांधी को पार्टी में "परामर्श तंत्र को ध्वस्त करने" के लिए दोषी ठहराया था।

टॅग्स :गुलाम नबी आजादकांग्रेसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज