लाइव न्यूज़ :

‘चिल्लेकलां’ से पहले ही ठंड से चिल्लाने लगी है कश्मीर घाटी, लेह में शून्य से 8 डिग्री नीचे नीचे गिरा तापमान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 28, 2022 15:51 IST

श्रीनगर में सोमवार की सुबह धुंध छाई हुई थी जबकि पिछली रात यहां शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के मुकाबले शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देलद्दाख का है जहां लेह में तापमान शून्य से 8 डिग्री नीचे चला गया है तो द्रास में यह शून्य से 12 डिग्री नीचे हैकश्मीर में चिल्लेकलां के प्रथम दिन ही होने वाली बर्फबारी से कश्मीर घाटी चिल्ला उठती है कश्मीर और लद्दाख के ज्यादातर हिस्सों में पारा शून्य से नीचे चला गया है, पहलगाम कश्मीर सोमवार को घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा

जम्मू: कश्मीर में अभी चिल्लेकलां (भयानक सर्दी का मौसम) का आगमन नहीं हुआ है पर कश्मीरी अभी से ठंड से चिल्लाने लगे हैं। ऐसे में उन्हें चिंता है कि इस बार चिल्लेकलां के दौरान कितनी भयानक सर्दी पड़ेगी। ऐसा ही कुछ हाल लद्दाख का है जहां लेह में तापमान शून्य से 8 डिग्री नीचे चला गया है तो द्रास में यह शून्य से 12 डिग्री नीचे है।

दरअसल कश्मीरियों के लिए समय चक्र बदलने लगा है। माना कि आतंकवादी गतिविधियों से उन्हें फिलहाल पूरी तरह से निजात नहीं मिल पाई है लेकिन कुदरत के बदलते चक्र ने उनकी झोली खुशियों से भरनी आरंभ कर दी है। यही कारण है कि अब कश्मीर में चिल्लेकलां के प्रथम दिन ही होने वाली बर्फबारी से कश्मीर घाटी चिल्ला उठती है क्योंकि चिल्लेकलां की शुरूआत भयानक सर्दी से होती है।

कश्मीर और लद्दाख के ज्यादातर हिस्सों में पारा शून्य से नीचे चला गया है। पहलगाम कश्मीर सोमवार को घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। श्रीनगर में आज सुबह धुंध छाई हुई थी जबकि पिछली रात यहां शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के मुकाबले शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल इस सप्ताह तक जम्मू कश्मीर में शुष्क मौसम ही रहेगा। सात दिसंबर तक मौसम में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पानी जमा देने वाली सर्दी पड़ रही है। यहां लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.0 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि द्रास में पारा शून्य से 12.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड किया गया।

जम्मू में भी ठंडी हवाओं से रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम कार्यालय के अनुसार न्यूनतम तापमान और गिर सकता है क्योंकि मौसम के सात दिसंबर तक शुष्क रहने की संभावना है।

दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर में से एक पहलगाम पर्यटक रिसार्ट में तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा और यह घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले में मशहूर स्की-रिसार्ट गुलमर्ग में पारा शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

फिलहाल सर्दी से कोई राहत भी नहीं मिल पा रही है। अनुमान इस बार का यह है कि सर्दी अपना भयानक रूप दिखा सकती है। वैसे भी कुछ सालों से मौसम की पश्चिमी गड़बड़ियों के कारण कश्मीर कभी बर्फीले सुनामी के दौर से गुजरता है तो कभी बाढ़ से कश्मीरियों को सामना करना पड़ रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरSrinagarलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज