लाइव न्यूज़ :

कुलगाम में 16 घंटों से जारी मुठभेड़ में 3 जवान शहीद; एक आतंकी के मारे जाने का दावा, बड़ी साजिश का खुलासा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 5, 2023 12:12 IST

सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि जिन आतंकियों से अभी भी मुठभेड़ चल रही है उनमें अधिकतर विदेशी आतंकी हैं और उन्हें अनुच्छेद 370 की बरसी पर हमले करने का टास्क दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअनुच्छेद 370 हटाए जाने की बरसी पर बड़े हमले का दिया गया था टास्क। जिस इलाके में यह मुठभेड हो रही है, वह अत्यंत दुर्गम है।

जम्मूः कुलगाम के जिस जंगल में 4 से 5 आतंकियों के साथ पिछले 16 घंटों से भीषण मुठभेड़ चल रही है उसमे से एक आतंकी को मार डालने का दावा किया जा रहा है। यह मुठभेड़ कल देर शाम उस समय शुरू हुई जब कुलगाम के मंजगाम के हालन क्षेत्र में छुपे इन आतंकियों ने घात लगा कर सेना पर गोलीबारी की जिसमें तीन जवान शहीद हो गए।

फिलहाल सेना ने शहीद होने वाले जवानों के नाम जाहिर नहीं किए हैं। सेना द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि तलाशी अभियान के वक्त जंगल में छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और साथ में ग्रेनेड से भी हमला किया। इसमें तीनों जवान जख्मी हो गए थे। हालांकि बाद में मोर्चा संभालते हुए सेना ने उनमें से एक आतंकी को मार गिराने का दावा किया है।

अतिरिक्त जवानों के मौके पर पहुंचने तक आतंकी जंगल के और भीतरी दुर्गम क्षेत्र में चले गए थे। जिस इलाके में यह मुठभेड हो रही है, वह अत्यंत दुर्गम है और आतंकियों ने पहाड़ी पर एक ऊंची जगह पेड़ों के बीच पोजीशन ले रखी है। वहीं बारिश और धुंध होने की वजह से यह मुठभेड़ लंबी खिंच रही है।

सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि जिन आतंकियों से अभी भी मुठभेड़ चल रही है उनमें अधिकतर विदेशी आतंकी हैं और उन्हें अनुच्छेद 370 की बरसी पर हमले करने का टास्क दिया गया था। याद रहे आज यानी 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने की पांचवी बरसी है और पिछले कई दिनों से यह सूचनाएं मिल रही थीं कि आतंकी पाकिस्तान के दबाव के चलते कुछ बड़ा करने की कोशिशों में हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरKulgamआतंकी हमलाterrorist attack
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज