लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम, पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

By भाषा | Updated: November 27, 2018 11:02 IST

अधिकारी ने बताया कि तलाश के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी, जिसका सुरक्षा बलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

Open in App

श्रीनगर, 27 नवम्बर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में आधी रात को घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि तलाश के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी, जिसका सुरक्षा बलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी जारी है और विस्तृत जानकारी मिलनी अभी बाकी है। 

अधिकारी ने बताया कि दूसरे अभियान में पुलवामा जिले के त्राल के हफू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की थी।

अधिकारी ने बताया कि ताजा रिपोर्ट मिलने तक गोलीबारी जारी थी।

विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह