लाइव न्यूज़ :

एल्गार परिषद के आरोपी ने पिता की शोकसभा में भाग लेने के लिए अदालत से जमानत मांगी

By भाषा | Updated: September 1, 2021 22:39 IST

Open in App

एल्गार परिषद-माओवादी के आपस में कथित रूप से तार जुड़े होने के मामले में आरोपी सामाजिक कार्यकर्ता रोना विल्सन ने अपने पिता की शोकसभा में हिस्सा लेने के लिए अस्थायी जमानत का अनुरोध करते हुए बुधवार को यहां विशेष एनआईए अदालत का रुख किया। जून, 2018 में गिरफ्तार किये गये विल्सन नवी मुंबई की तलोजा जेल में हैं। उन्होंने अपने वकीलों आर सत्यनारायण एवं नीरज यादव के माध्यम से आवेदन दिया है और कहा कि उनके 84 वर्षीय पिता का पिछले माह केरल के नींदकारा में निधन हो गया। याचिका में कहा गया है कि रीति -रिवाज के अनुसार 16 सितंबर को शोकसभा आयोजित की गयी है, इसलिए विल्सन को 13 सितंबर से दो सप्ताह के लिए जमानत दी जाए ताकि वह इस कार्यक्रम में भाग ले पाये। विल्सन एवं अन्य वामपंथी कार्यकर्ताओं को पुणे पुलिस ने एक जनवरी, 2018 को भीमा-कोरेगांव युद्ध स्मारक के बाद हिंसा के बाद गिरफ्तार किया था। उससे एक दिन पहले एल्गार परिषद का सम्मेलन हुआ था। पुलिस का आरोप है कि इस सम्मेलन को माओवादियों का समर्थन प्राप्त था और वहां दिये गये भड़काऊ भाषण से हिंसा भड़की। बाद में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टपुणे अस्पताल में बम रखने वाला आरोपी शिवाजी राठौड़ गिरफ्तार, शालीमार एक्सप्रेस से दबोचा

क्राइम अलर्टछुट्टियां मनाने नानी के घर रहने आई थी 4 साल की बच्ची?, 65 वर्षीय व्यक्ति ने बहला और किया रेप, पहचान छिपाने के प्रयास में पत्थर से कुचलकर हत्या, शव को गोबर के ढेर में दफनाया

क्राइम अलर्टमशरूम फार्मिंग यूनिट के नाले में जहरीली गैस के कारण पिंटू राजेश प्रसाद, व्यास सोहम कुमार और गौतम रामसुरन कुशवाहा की मौत

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह