लाइव न्यूज़ :

Electoral Bonds data case: वेदांता, भारती एयरटेल, मुथुट, बजाज ऑटो, जिंदल समूह और टीवीएस मोटर से भाजपा को चंदा मिला, देखें सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 22, 2024 12:57 PM

Electoral Bonds data case: विशिष्ट अक्षरांकीय संख्या से, चंदा प्राप्त करने वाले राजनीतिक दलों के साथ बॉण्ड के खरीददारों का मिलान करने में मदद मिल सकती है। 

Open in App
ठळक मुद्देवेदांता ग्रुप ने भाजपा, कांग्रेस, बीजू जनता दल (बीजद) और तृणमूल कांग्रेस को चंदा दिया।भारती एयरटेल ने भाजपा, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), शिरोमणि अकाली दल (शिअद), कांग्रेस और जनता दल यूनाइटेडट (जदयू) को चंदा दिया। बायोकॉन प्रमुख किरण मजूमदार शॉ ने भाजपा, तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस को चंदा दिया।

Electoral Bonds data case: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वेदांता, भारती एयरटेल, मुथुट, बजाज ऑटो, जिंदल समूह और टीवीएस मोटर जैसे बड़े कोरोपोरेट ग्रुप द्वारा खरीदे गये चुनावी बॉण्ड की एक बहुत बड़ी लाभार्थी रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी किये गये आंकड़ों के विश्लेषण से यह बात सामने आयी है। निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को चुनावी बॉण्ड के नये आंकड़े सार्वजनिक किए, जिनमें इनकी विशिष्ट अक्षरांकीय संख्या भी शामिल हैं। विशिष्ट अक्षरांकीय संख्या से, चंदा प्राप्त करने वाले राजनीतिक दलों के साथ बॉण्ड के खरीददारों का मिलान करने में मदद मिल सकती है।

वेदांता ग्रुप ने भाजपा, कांग्रेस, बीजू जनता दल (बीजद) और तृणमूल कांग्रेस को चंदा दिया जबकि भारती एयरटेल ने भाजपा, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), शिरोमणि अकाली दल (शिअद), कांग्रेस और जनता दल यूनाइटेडट (जदयू) को चंदा दिया। मुथुट ने भाजपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (महाराष्ट्र प्रदेश) को, बजाज ग्रुप ने भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) को, अपोलो टायर्स ने कांग्रेस को तथा केवेंटर्स ने भाजपा और कांग्रेस को चंदा दिया। उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल ने भाजपा तथा बायोकॉन प्रमुख किरण मजूमदार शॉ ने भाजपा, तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस को चंदा दिया।

रुंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड ने कांग्रेस, भाजपा, तृणमूल कांग्रेस, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को चंदा दिया। पीरामल कैपिटल और सन फार्मा जैसी दवा निर्माता कंपनियों ने भाजपा को , टोरेंट फार्मास्यूटिकल लिमिटेड ने भाजपा, आप और कांग्रेस को , नाटको फार्मा ने भाजपा, तेलुगु देशम पार्टी , तृणमूल कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति को चंदा दिया।

टॅग्स :SBIचुनाव आयोगelection commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: तकनीक के उपयोग से मुकदमों के शीघ्र निपटारे में मदद मिलेगी

भारतSaran Seat 2024: राजीव प्रताप रूडी के सामने लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य, 2014-2019 में बीजेपी ने दी मात, 2024 में प्रतिष्ठा दांव पर, जानें क्या कहते हैं लोग...

भारतLok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चार चरणों में 66.95 प्रतिशत मतदान, निर्वाचन आयोग ने कहा-45.1 करोड़ लोगों ने वोट डाला, देखें फेज दर फेज आंकड़े

भारतNCBC Punjab and West Bengal: पंजाब-पश्चिम बंगाल में रोजगार आरक्षण कोटा बढ़ाने की सिफारिश, लोकसभा चुनाव के बीच एनसीबीसी ने अन्य पिछड़ा वर्ग दिया तोहफा, जानें असर

भारतसुप्रीम कोर्ट से ईडी को लगा तगड़ा झटका, कोर्ट ने कहा- 'विशेष अदालत के संज्ञान लेने के बाद एजेंसी नहीं कर सकती है गिरफ्तारी'

भारत अधिक खबरें

भारतप्रज्वल रेवन्ना मामले में एचडी देवेगौड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'और भी लोग' शामिल'

भारतPawan Singh Karakat LS polls 2024: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने उम्मीदवारी वापस ली, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और राजाराम सिंह से टक्कर

भारतSwati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल का नया वीडियो आया सामने, सीएम केजरीवाल के घर से गार्ड ने हाथ पकड़ कर निकाला

भारतLok Sabha Election 2024: दिल्ली में आज राहुल गांधी और PM नरेंद्र मोदी की रैली, इस बीच पुलिस का ट्राफिक को लेकर अलर्ट!

भारतब्लॉग: सरकारी अस्पतालों की लापरवाही का नतीजा नागरिक न भुगतें