लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने किया साफ, वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव नहीं किया गया है रद्द, 18 अप्रैल को वोटिंग

By विनीत कुमार | Updated: April 16, 2019 09:58 IST

तमिलनाडु के वेल्लोर लोकसभा क्षेत्र में मतदान दूसरे चरण में 18 अप्रैल को है। चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे।

Open in App

चुनाव आयोग ने साफ किया है कि तमिलनाडु के वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव रद्द करने को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। चुनाव आयोग की ओर से यह बात उन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के बाद कही गई है, जिसमें कहा गया था कि वोटरों को प्रभावित करने के लिए पैसे के कथित इस्तेमाल के बाद फिलहाल चुनाव को टालने का फैसला लिया गया है।

हालांकि, चुनाव आयोग के प्रवक्ता शेफाली शरण ने साफ किया कि ऐसा कोई फैसला अब तक नहीं लिया गया है। वेल्लोर लोकसभा क्षेत्र में मतदान दूसरे चरण में 18 अप्रैल को है। चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे।

यहां कांग्रेस और डीएमके गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में वेल्लोर सीट डीएमके के खाते में गई है। दूसरी ओर बीजेपी-एआईएडीएमके और दूसरी क्षेत्रीय पार्टियों का भी यहां गठबंधन है। इस गठबंधन के तहत वेल्लोर सीट एआईएडीएमके के पास है। डीएमके ने वेल्लोर से काधिर आनंद को उतारा है जो एआईएडीएमके के एसी शानमुगम के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि पिछले महीने आयकर विभाग और चुनाव आयोग ने डीएमके के कोषाध्यक्ष दुरई मुरुगन के वेल्लोर स्थित निवास पर छापा मारा था और रिपोर्टस के अनुसार बड़ी संख्या में कैश बरामद हुए थे। ऐसे ही किंग्सटन कॉलेज और दुरई मुरुगन बीएड कॉलेज पर भी छापे मारे गये थे। यह काधिर आनंद से जुड़े हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाववेल्लोरतमिलनाडुभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज