लाइव न्यूज़ :

ईडी का आरोप, अनिल देशमुख ने परिजनों के साथ मिलकर 10.42 करोड़ रुपये की अवैध धनराशि जमा की

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 31, 2022 22:07 IST

ईडी की जांच में पता चला है कि अनिल देशमुख ने साल 2011 से दिल्ली के जैन बंधुओं की फर्जी कंपनियों के जरिये 10.42 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी को ट्रस्ट में दान के रूप में दिखाया।

Open in App
ठळक मुद्देईडी का आरोप है कि देशमुख ने बार मालिकों से सचिन वाजे के जरिये 4.70 करोड़ की वसूली कीदेशमुख परिवार ने दान की शक्ल में नागपुर के बैंक खाते में 1.71 करोड़ जमा किये गयेअनिल देशमुख को ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद 2 नवंबर 2021 को गिरफ्तार किया था

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कहना है कि महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और उनके परिजनों ने दिल्ली की एक फर्जी कंपनी के जरिये लगभग 10.42 करोड़ रुपये की अवैध धनराशि बनाई। ईडी ने यह बात विशेष पीएमएलए कोर्ट में दायर की गई अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में कही है।

इस मामले में सुनवाई करते हुए विशेष पीएमएलए जज राहुल रोकाडे ने कहा कि एजेंसी की जांच में यह तथ्य सामने आये हैं कि 2011 से अनिल देशमुख ने दिल्ली के जैन बंधुओं की फर्जी कंपनियों के जरिये शैक्षिक ट्रस्ट में 10.42 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी को दान के रूप में स्वीकार किया।

इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि इडी की जांच बता रही है कि देशमुख ने दिसंबर 2020 से फरवरी 2021 तक मुंबई के ऑर्केस्ट्रा और बार मालिकों से बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के माध्यम से 4.70 करोड़ की वसूली करवाई।

ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में कोर्ट को बताया गया है कि पूर्व मंत्री अनिल देशमुख ने अपने बेटे हृषिकेश देशमुख के साथ मिलकर हवाला के जरिये जैन बंधुओं यानी सुरेंद्र कुमार जैन और वीरेंद्र कुमार जैन की मदद से देशमुख परिवार द्वारा संचालित श्री साईं शिक्षण संस्थान को दान की शक्ल में नागपुर के बैंक खाते में फरवरी और मार्च 2021 में 1.71 करोड़ जमा किये गये।

विशेष कोर्ट के जज राहुल रोकाडे ने आगे कहा कि हृषिकेश देशमुख ने पिता अनिल देशमुख के द्वारा मुंबई के बार मालिकों से वसूले गये 1.71 करोड़ रुपये को श्री साईं शिक्षण संस्थान में दान के रूप में पेश किया।

मालूम हो कि ईडी ने 29 दिसंबर 2021 को दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और उनके बेटों के अलावा उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट भाविक पंजवानी सहित कुल आठ फजी कंपनियों को आरोपी बनाया है।

अनिल देशमुख को ईडी ने कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद 2 नवंबर 2021 को गिरफ्तार किया था। देशमुख के अलावा एजेंसी ने इस मामले में उनके निजी सचिव कुंदन शिंदे और निजी सहायक संजीव पलांडे को भी गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :अनिल देशमुखSachin Wajeप्रवर्तन निदेशालयमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?