लाइव न्यूज़ :

लोकमत समूह के एडिटर इन चीफ राजेंद्र दर्डा ने अतिथियों का आभार जताया, 'बाबूजी' के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित पुस्तक 'जवाहर' का विमोचन संपन्न

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2023 18:48 IST

कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए अतिथि गण लोकेश मुनि, गुलाम नबी आजाद, अधीर रंजन चौधरी, मुकुल वासनिक, रामदास आठावले, आलोक मेहता. कांग्रेस नेता जर्नादन द्विवेदी, विनोद तावड़े का लोकमत समूह के एडिटर इन चीफ राजेंद्र दर्डा ने आभार व्यक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देलोकमत समूह के एडिटर इन चीफ राजेंद्र दर्डा ने अतिथियों का आभार जताया'बाबूजी' के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित पुस्तक 'जवाहर' का विमोचन संपन्नव्यस्तताओं के बावजूद समय निकाल कर आए अतिथियों को राजेंद्र दर्डा ने विशेष धन्यवाद कहा

Book launch 'Jawahar' based on senior freedom fighter Jawaharlal Darda: लोकमत के संस्थापक, वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राजनीतिक-सामाजिक नेता श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी'  के अद्भुत प्रेरणादायी जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित पुस्तक ‘जवाहर’ के विमोचन कार्यक्रम में लोकमत समूह के एडिटर इन चीफ राजेंद्र दर्डा ने कहा कि जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' ने हमें जीवन संस्कार सिखाए। 

इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए अतिथि गण लोकेश मुनि, गुलाम नबी आजाद, अधीर रंजन चौधरी, मुकुल वासनिक, रामदास आठावले, आलोक मेहता. कांग्रेस नेता जर्नादन द्विवेदी, विनोद तावड़े का लोकमत समूह के एडिटर इन चीफ राजेंद्र दर्डा ने आभार व्यक्त किया। व्यस्तताओं के बावजूद समय निकाल कर आए अतिथियों को राजेंद्र दर्डा ने विशेष धन्यवाद कहा। 

राजेंद्र दर्डा ने कहा कि 'बाबूजी' के बारे में गुलाम नबी आजाद ने जो भी कहा वह सब सही है। गुलाम नबी आजाद ने अपने संबोधन में कहा कि श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' सभी धर्मों का आदर करने वाले व्यक्ति थे। 

इससे पहले लोकमत समूह के चेयरमैन विजय दर्डा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता विनोद तावड़े ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में आज के समय में वह माहौल नहीं दिखता जो पहले होता था।  विनोद तावड़े ने कहा कि अब राजनीतिक विरोधी खुले दिल से एक दूसरे के साथ नहीं बैठते।

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता ने श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी'  के अद्भुत जीवन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित पुस्तक ‘जवाहर’ जैसी किताबें लिखी जानी चाहिए ताकि लोगों तक संदेश पहुंचे। 

इस मौके पर वर्ल्ड पीस सेंटर और अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश मुनि जी ने  श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी'  के अद्भुत प्रेरणादायी जीवन को काजल की कोठरी में बेदाग व्यक्तित्व करार दिया। आचार्य लोकेश मुनि जी ने कहा कि 'बाबूजी'  के अद्भुत प्रेरणादायी जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित पुस्तक ‘जवाहर’ के विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर उन्हें बहुत प्रसन्नता हो रही है।

बता दें कि देश की आजादी के लिए संघर्ष से लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री तक की यात्रा के दौरान आए अनेक पड़ावों, संघर्षों और नैतिक मूल्यों से भरी उनकी जीवन यात्रा को पुस्तक में संजोया गया है। श्री जवाहरलाल दर्डा जैसे व्यक्ति का जन्म कई सौ वर्षों में एक बार होता है। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज और देश के लिए प्रेरणादायी था। उन्होंने अद्भुत साहस, नेतृत्व, कौशल और नैतिक मूल्यों के साथ भारत को महान बनाने के लिए कठिन प्रयास किया. उनके विचार और कार्य हम सभी को आगे बढ़ने की सदा प्रेरणा देते हैं।

टॅग्स :लोकमत हिंदी समाचारलोकमत समाचार औरंगाबादलोकमत नागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार' के मंच से बोले लोकमत चेयरमैन विजय दर्डा, संगीत साधकों को बताया राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर

भारतलोकमत समूह ने आयोजित किया संगीत साधना का महाकुंभ, पंडित लक्ष्मण कृष्णराव पंडित 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित

भारतसुर ज्योत्स्ना नेशनल म्यूजिक अवार्ड्स 2026 में कैलाश खेर की रूहानी परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल, देखें वीडियो

भारत'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' का आगाज, लोकमत समूह के आयोजित कार्यक्रम में लगा दिग्गजों का तांता

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र