लाइव न्यूज़ :

ईडी ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के दिल्ली, उत्तराखंड सहित कई ठिकानों पर की छापेमारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2024 10:00 IST

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उत्तराखंड के कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के कई ठिकानों पर छापेमारी की ईडी द्वारा रावत के उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर सहित 10 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गईहरक सिंह रावत साल 2022 में भाजपा द्वारा निकाले जाने के बाद कांग्रेस के सदस्य बने थे

नई दिल्ली:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उत्तराखंड कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के कई ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की है। शुरुआती रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ईडी द्वारा उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर में 10 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने ईडी अधिकारियों के हवाले से बताया कि हरक सिंह रावत से संबंधित उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ स्थित कई परिसरों में तलाशी ली गई। जानकारी के अनुसार ईडी की जांच उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में कथित अवैध गतिविधियों से जुड़ी हुई है।

हरक सिंह रावत साल 2022 में भाजपा द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त किए जाने के बाद उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

पिछले साल सुप्रीम कोर्ट की गठित समिति ने उत्तराखंड के पूर्व वनमंत्री हरक सिंह रावत और तत्कालीन प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) किशन चंद को 2021 में बाघ सफारी के संबंध में निर्माण सहित विभिन्न अवैध गतिविधियों के लिए जिम्मेदार ठहराया था। यह मामला कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ वन प्रभाग के पाखरो और मोरघट्टी वन क्षेत्र से संबंधित है।

मामले में अधिवक्ता गौरव कुमार बंसल द्वारा दायर याचिका पर शीर्ष अदालत को सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में समिति ने पाखरो और मोरघट्टी वन क्षेत्रों में बाघ सफारी और अन्य अवैध परियोजनाओं के निर्माण गतिविधियों के लिए हरक सिंह रावत और डीएफओ किशन चंद को दोषी ठहराया था।

इसके बाद उत्तराखंड सतर्कता विभाग ने अनियमितताओं में शामिल वन अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी रखने के लिए हरी झंडी दे दी थी।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयकांग्रेसउत्तराखण्डदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट