लाइव न्यूज़ :

ईडी ने एनडीए सहयोगी गोपाल कांडा के गुरुग्राम और सिरसा स्थित परिसरों पर छापे मारे

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 9, 2023 14:28 IST

ईडी ने हरियाणा में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीए सहयोगी और लोकहित पार्टी के प्रमुख गोपाल कांडा के परिसर पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने एनडीए सहयोगी गोपाल कांडा के परिसरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की ईडी की यह कार्रवाई विधायक कांडा के दिल्ली, गुरुग्राम सहित सिरसा स्थित परिसरों पर हुई गोपाल कांडा को हाल ही में दिल्ली अदालत ने गीतिका शर्मा आत्महत्या केस से बरी किया था

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीए सहयोगी और लोकहित पार्टी के प्रमुख गोपाल कांडा के परिसर पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार ईडी ने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के हरियाणा के सिरसा से विधायक गोपाल कांडा से जुड़े परिसरों पर तलाशी ले रही है।

खबरों के अनुसार ईडी की यह कार्रवाई विधायक कांडा के दिल्ली, गुरुग्राम सहित सिरसा स्थित आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर छापेमारी की है। 57  साल के गोपाल कांडा हरियाणा लोकहित पार्टी के संस्थापक हैं। वह हरियाणा में गृह, उद्योग और स्थानीय निकाय के पूर्व मंत्री रहे हैं।

खबरों के अनुसार गोपाल कांडा के गुरुग्राम स्थित घर और एयरलाइंस कंपनी सहित अन्य ठिकानों पर ईडी ने आज सुबह 6 बजे छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ईडी अधिकारी अभी कांडा के बिजनेस संबंधी कागजों को खंगाल रहे हैं।

बीते कुछ दिनों से हरियाणा की सियासत में इस तरह की खबरें तैर रही थीं कि वो खट्टर सरकार में मंत्री बनाये जा सकते हैं। कांडा के जुड़ने वाले इस कयास पर अभी कोई खुलासा होता, उससे पहले अचानक ईडी की छापेमारी ने एक बात स्पष्ट कर दी है फिलहाल गोपाल कांडा से मंत्री पद कोसों दूर हो गया है।

गोपाल कांडा को हाल ही में दिल्ली की एक अदालत ने उनकी अब बंद हो चुकी विमानन कंपनी एमडीएलआर की पूर्व एयर होस्टेस गीतिका शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के हाई-प्रोफाइल मामले में बरी किया था।

मालूम हो कि गोपाल कांडा की पार्टी हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार को समर्थन देते हैं। उनके भाई गोविंद कांडा लगभग डेढ़ साल पहले भाजपा में शामिल हुए और ऐलनाबाद सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी के भी उम्मीदवार थे। गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी भाजपा की एनडीए गठबंधन में शामिल हैं। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयराष्ट्रीय रक्षा अकादमीNDABJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार