लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ईडी ने सीएम उद्धव ठाकरे के परिजनों की संपत्ति को किया कुर्क, शिवसेना ने किया पलटवार

By रुस्तम राणा | Updated: March 22, 2022 20:14 IST

इस पर शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर पलटवार किया है। शिवसेना ने कहा है कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ जाँच एजेंसियों का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने कहा- विपक्ष के नेताओं के खिलाफ एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है बीजेपीसंजय राउत ने कहा- यह तानाशाही की खतरनाक शुरुआत हैईडी ने सीएम उद्धव ठाकरे के साले की 6 करोड़ रुपये की संपत्ति को किया कुर्क

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे के एक रिश्तेदार की 6 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया। इस पर शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर पलटवार किया है। शिवसेना ने कहा है कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ जाँच एजेंसियों का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है। 

पार्टी के सीनियर नेता संजय राउत ने कहा, ठाकरे परिवार के बारे में महाराष्ट्र की जनता अच्छी तरह जानती है। यह तानाशाही की खतरनाक शुरुआत है। 4 राज्यों में जीतना आपको देश का शासक नहीं बना देता। हम जेल जाने को तैयार हैं लेकिन देश के लोकतंत्र के लिए आजादी की लड़ाई लड़ने को भी तैयार हैं।

सीएम उद्धव ठाकरे के साले की संपत्ति पर ईडी के छापे पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, श्रीधर माधव पाटनकर हमारे परिवार के सदस्य हैं, उनका रिश्ता महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे तक सीमित नहीं है। ईडी उन राज्यों में जबरदस्त कार्रवाई कर रहा है जहां बीजेपी सत्ता में नहीं है।

उन्होंने कहा, लगता है ईडी ने गुजरात जैसे दूसरे बड़े राज्यों में अपना दफ्तर बंद कर दिया है। महाराष्ट्र में सब कुछ हो रहा है। ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को भी परेशान किया जा रहा है, लेकिन न बंगाल झुकेगा, न महाराष्ट्र टूटेगा।

बता दें कि ठाणे के वर्तक नगर में 'नीलांबरी' परियोजना में 11 आवासीय इकाइयों सहित संपत्ति, मुख्यमंत्री के साले श्रीधर पाटनकर के स्वामित्व वाली कंपनी का हिस्सा हैं जिस पर जांच चल रही है। हालांकि मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज