लाइव न्यूज़ :

ईडी ने टीडीपी सांसद से संबंधित कंपनी की जब्त की 315 करोड़ की संपत्ति

By भाषा | Updated: April 2, 2019 23:48 IST

Open in App

 प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को कहा कि उसने तेदेपा सांसद वाई एस चौधरी से जुड़ी एक कंपनी की 315 करोड़ रुपये की संपत्ति धन शोधन एवं कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में जब्त कर ली है । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया कि धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत बैंक धोखाधड़ी मामले में वायसराय होटल्स लिमिटेड, हैदराबाद की संपत्ति जब्त करने के लिए एक अस्थायी आदेश जारी कर दिया गया है ।

ईडी ने यह केस केंद्रीय जांच ब्यूरो की उस प्राथमिकी के आधार पर दर्ज किया है जिसमें बेस्ट एंड क्रांम्पटन इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड (बीसीईपीएल) और उनके अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इन लोगों ने 2010 से 2013 के बीच सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, आंध्रा बैंक और कारपोरेशन बैंक के साथ आपराधिक साजिश रच कर धोखाधड़ी की थी । जांच एजेंसी ने बताया कि इसमें बैंकों को कुल 364 करोड़ रुपये की हानि हुई थी। ईडी ने कहा है कि बीसीईपीएल सुजान ग्रुप ऑफ कंपनीज का हिस्सा थी।

राज्यसभा सदस्य चौधरी तेदेपा प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्र बाबू नायडू के करीबी हैं और एजेंसी का आरोप है कि वह सुजाना ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रमोटर हैं । आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार से नायडू के हटने से पहले चौधरी केंद्रीय राज्य मंत्री थे ।

ईडी ने बयान में कहा, ‘‘कई फर्जी कंपनी बनायी गयी और फर्जी बिलों के जरिये कंपनियों को धन बांटे गए और लोन का एक हिस्सा महल होटल्स को भेजा गया, यह भी एक फर्जी कंपनी थी जिसे सुजाना ग्रुप ने बनाया था।’’ जांच एजेंसी ने कहा, ‘‘अंतत: परोक्ष लेन-देन के बाद वायसराय होटल्स लिमिटेड और महल होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच व्यापारिक लेनदेन समझौते की आड़ में रकम का भुगतान वायसराय होटल्स लिमिटेड को किया गया।’’

उन्होंने बताया कि वायसराय होटल्स ने महल होटल्स के प्रति 315 करोड़ रुपये की अपनी देनदारी स्वीकार की है और इसलिए इस राशि के लिए वायसराय होटल्स लिमिटेड की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया गया है। भाषा रंजन दिलीप दिलीप

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह