लाइव न्यूज़ :

5 हजार करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आंध्रा बैंक का अफसर गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 13, 2018 16:12 IST

अनूप प्रकाश गर्ग को शुक्रवार (11 जनवरी) को दिनभर की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले में कथित रूप से पांच हजार करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के सबंध में आंध्रा बैंक के एक पूर्व अधिकारी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार (12 जनवरी) को यह जानकारी दी। यह मामला गुजरात की दवा कंपनी स्टर्लिग बायोटेक से संबंधित है। अधिकारी ने बताया, "अनूप प्रकाश गर्ग को धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के अंतर्गत शुक्रवार (11 जनवरी) को दिनभर की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।"

ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) ने अपने आपराधिक मामले में गर्ग का नाम आरोपी के तौर पर नामित किया था। सीबीआई की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने इस मामले को आगे बढ़ाया था।

ईडी ने कहा कि उसने अपनी जांच में पाया कि वर्ष 2011 में आयकर विभाग की ओर से जब्त डायरी से एजेंसी को 'कुछ प्रविष्टियों' का पता चला था। इन प्रविष्टियों से पता चला था कि संदेसारा बंधुओं ने वर्ष 2008-09 के दौरान आंध्रा बैंक के निदेशक गर्ग को 1.52 करोड़ रुपये का नगद भुगतान किया था।

एजेंसी ने कहा, "संदेसारा बंधुओं के निर्देश के अनुसार गर्ग को काफी नगद भुगतान किया गया। यह भुगतान संदेसारा बंधुओं के कई बेनामी कंपनियों के बैंक खाते से किया गया।"

सीबीआई ने स्टलिर्ंग बायोटेक, उसके निदेशक चेतन जयंतीलाल संदेसारा, दीप्ति चेतन संदेसारा, राजभूषण ओमप्रकाश दीक्षित, नितिन जयंतीलाल संदेसारा और विलास जोशी सहित चार्टर्ड अकाउंटेंट हेमंत हैती, और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ कथित बैंक जालसाजी को लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी।

सीबीआई की प्राथमिकी के अनुसार, "कंपनी ने आंध्रा बैंक से जुड़े एक कंसोर्टियम से 5,000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया, जो बाद में एनपीए में बदल गया। प्राथमिकी के अनुसार, 31 दिसंबर, 2016 को कंपनी पर बैंक का कुल 5,383 करोड़ रुपये उधार थे।" 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयसीबीईक्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम