लाइव न्यूज़ :

पर्यावरणविद की चेतावनी, देश के इस राज्य का भी हो सकता है केरल जैसा हाल

By भाषा | Updated: August 20, 2018 04:41 IST

भारी बारिश से केरल के हालात काफी खराब हैं। हजारों लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। 8 अगस्त से दूसरी बार शुरू हुई बारिश में 10 दिनों के भीतर मरनेवालों की संख्या 197 हो गई है। अब तक कुल मरने वालों की संख्या 350 के पार हो गई है।

Open in App

पणजी, 20 अगस्त: मशहूर पर्यावरणविद माधव गाडगिल ने चेतावनी दी है कि यदि गोवा ने पर्यावरण के मोर्चे पर ऐहतियात नहीं बरती तो उसका भी हश्र बाढ़ से तबाह हुए केरल जैसा हो सकता है। गाडगिल ने कहा कि कुछ अन्य राज्यों की तरह गोवा में भी ऐसी गतिविधियों हो रही हैं जिसकी मंशा केवल असीमित मुनाफा कमाना है। बता दें कि भारी बारिश से केरल के हालात काफी खराब हैं। हजारों लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। 8 अगस्त से दूसरी बार शुरू हुई बारिश में 10 दिनों के भीतर मरनेवालों की संख्या 197 हो गई है। अब तक कुल मरने वालों की संख्या 350 के पार हो गई है।

वह कुछ साल पहले बहस का विषय बनी ‘पश्चिमी घाट संबंधी रिपोर्ट’ लिखने वाली समिति के अगुवा रहे हैं। उन्होंने केरल की विनाशकारी बाढ़ पर कहा, ‘‘निश्चित ही सभी तरह की समस्याएं पश्चिमी घाट के पर्यावरण मोर्चे पर जमीनी स्तर पर सामने आएंगी। वैसे तो गोवा में पश्चिमी घाट केरल जैसा बहुत ऊंचा नहीं है लेकिन मैं पक्का हूं कि गोवा भी ऐसी समस्याओं का सामना करेगा।’’ गाडगिल ने कहा कि कोई भी पर्यावरण संबंधी ऐहतियात नहीं बरतने की वजह पूर्णत: मुनाफा केंद्रित है। उन्होंने कहा, ‘‘आपने गोवा में भी देखा है। केंद्र सरकार की ओर से गठित न्यायमूर्ति एम बी शाह आयोग ने अवैध खनन से 35000 करोड़ रुपये के अवैध मुनाफे का अनुमान लगाया है।’’ उन्होंने पश्चिमी घाट की चर्चा करते हुए कहा कहा, ‘‘ पत्थर खनन में भी ढेर सारा मुनाफा है जबकि निवेश नहीं के बराबर है।’’ उन्होंने कहा कि मुनाफा के लालच पर कोई रोक नहीं लगायी गई। सरकार पर्यावरण नियमों को लागू कराने में शिथिल रही ।

टॅग्स :गोवाकेरल बाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टहोमगार्ड जवान दिनेश गौडे की मौत, वन विभाग रिपोर्ट बकवास, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रभारी घोड़िरेकर ने कहा-शरीर पर चोट के निशान और सींग की चोट

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारतभाजपा के खिलाफ था, हिंदुओं के खिलाफ नहीं?, गोवा कांग्रेस नेता गिरीश चोडणकर पर मामला दर्ज?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज