लाइव न्यूज़ :

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह देखने जाने वाले दर्शकों को तोहफा, मेट्रो में मिलेगी ये सुविधा

By शिवेंद्र राय | Updated: January 19, 2023 10:50 IST

26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की भागीदारी के साथ एक विस्तृत गणतंत्र दिवस परेड होती है। राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे26 जनवरी को 74वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगाकर्तव्य पथ पर समारोह में हिस्सा लेने वालों के लिए खुशखबरीआमंत्रित लोग और ई-टिकट लेकर समारोह देखने जाने वाले लोग दो मेट्रो स्टेशनों पर मुफ्त की सवारी कर सकेंगे

नई दिल्ली: 26 जनवरी को देश भर में 74वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। अब दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने गणतंत्र दिवस समारोह देखने कर्तव्य पथ पर जाने वाले दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर दी है।

गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित लोग और ई-टिकट लेकर समारोह देखने जाने वाले लोग दो मेट्रो स्टेशनों पर मुफ्त की सवारी कर सकेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने जानकारी देते हुए बताया है कि उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से मेट्रो पर सवार होकर जाने वाले व्यक्तियों का उनके गंतव्य स्टेशन तक का टिकट नहीं लगेगा।

डीएमआरसी के अनुसार ये सुविधा उन्हीं लोगों को मिलेगी जिनके पास  वैध निमंत्रण पत्र / प्रवेश पत्र / टिकट के साथ सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र होगा। गणतंत्र दिवस के लिए बुक किए ई-टिकटों में एक एक क्यूआर कोड होगा। समारोह देखने के लिए जा रहे व्यक्ति मेट्रो स्टेशनों पर इन टिकटों को दिखाकर यात्रा के लिए मुफ्त टोकन ले सकेंगें। बता दें कि गणतंत्र दिवस समारोह के लिए ई-टिकट  amantran.mod.gov.in पर जाकर बुक किए जा सकते हैं। इस साल सरकार ने जनता के लिए 32,000 टिकट ऑनलाइन बिक्री के लिए रखे हैं।

इस साल राजपथ का नाम बदल दिए जाने के बाद पहला गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार नौसेना के नौ राफेल और आईएल-38 समेत कुल 50 विमान हिस्सा लेंगे। नौसेना के आईएल-38 विमान को इस बार अंतिम बार प्रदर्शित किया जाएगा। आईएल-38 भारतीय नौसेना का एक समुद्री टोही विमान है, जो देश में लगभग 42 वर्षों से सेवा में शामिल है। 

बता दें कि 26 जनवरी ही वो दिन है जब पूरे देश ने भारत के संविधान को अपनाया था। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। इस दिन, भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की भागीदारी के साथ हर साल एक विस्तृत गणतंत्र दिवस परेड होती है। राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। 

टॅग्स :गणतंत्र दिवसदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्लीभारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया