लाइव न्यूज़ :

दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर, जल्द मिल सकती है गर्मी से राहत, इन दो दिन में होगी बारिश

By विनीत कुमार | Updated: May 8, 2019 13:48 IST

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली वालों को एक बार फिर गर्मी से राहत मिल सकती है। दिल्ली में इसी हफ्ते धूल भरी आंधी और बारिश का अनुमान है।

Open in App

उत्तर भारत समेत दिल्ली में इन दिनों गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्ली में इस हफ्ते दिन में तामपान 40 डिग्री सेंटिग्रेट से भी ज्यादा रहा है। इस बार 30 अप्रैल की ही बात करें तो पालम और सफदरजंग के पास क्रमश: 45.3 डिग्री और 43.7 डिग्री सेंटिग्रेट तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद जरूर मौसम में आए थोड़े बदलाव से तापमान गिरा। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर गर्मी अपने चरम पर है।

बता दें कि मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को दिल्ली में 42 डिग्री के आसपान तामपान बने रहने का अनुमान है।

वैसे, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली वालों को एक बार फिर गर्मी से राहत मिल सकती है। मिली जानकारी के अनुसार एनसीआर में 10 मई और 11 मई को धूल भरी आंधी चल सकती है। 

इसके बाद 12 और 13 मई को बारिश और आसमान में बादल छाए रहने के भी आसार हैं। इसका असर दिल्ली सहित नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी दिखेगा और तामपान में कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार यह मानसून से पहले की बारिश है। इसलिए बारिश या धूल भरी आंधी के दोपहर या शाम के समय आने की उम्मीद है। 

टॅग्स :दिल्लीमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज