लाइव न्यूज़ :

इलाज के दौरान कैदी की मौत

By भाषा | Updated: November 24, 2020 13:19 IST

Open in App

नोएडा(उत्तर प्रदेश), 24 नवंबर । ग्रेटर नोएडा स्थित लुक्सर जेल में बंद एक कैदी की सोमवार को नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की विभागीय जांच भी कर रही है।

जनपद गौतम बुद्ध नगर के लुक्सर स्थित जिला कारागार के सुपरिटेंडेंट विपिन मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा वर्ष 2019 में सेक्टर 4 के जेजे कॉलोनी में रहने वाले राहुल को लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। यह लुक्सर जेल में विचाराधीन कैदी था।

उन्होंने बताया कि राहुल के पेट में गंभीर बीमारी थी। उसे उपचार के लिए कुछ समय पूर्व दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि कल राहुल की तबीयत खराब हुई। गंभीर हालत में उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जेल सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि इस मामले की विभागीय जांच भी कराई जा रही है। घटना की सूचना उचित माध्यम से मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?