लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में श्रमिक ट्रेन से घर जाते प्रवासी की मौत, 8 घंटे से ज्यादा शव के साथ लोगों ने किया सफर

By प्रिया कुमारी | Updated: June 1, 2020 14:51 IST

राजस्थान से बंगाल जा रहे है श्रमिक ट्रेन में सवार 50 वर्षिय एक प्रवासी की बीच रास्ते में ही मौत हो गई। मौत के बाद लोगों नें 8 घंटे से भी ज्यादा समय तक शव के साथ सफर किया, लोग काफी दहशत में थे।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान से बंगाल जा रहे है श्रमिक ट्रेन में सवार 50 साल के एक प्रवासी की बीच रास्ते मौतमौत के बाद लगभग 8 घंटे से भी ज्यादा लोगों ने शव के साथ किया सफर

लॉकडाउन में घर जा रहे प्रवासी मजदूर की दर्दनाक तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। इसी बीच एक और घटना ने प्रशासन की तैयारियों को लेकर सवाल खड़े कर दिये हैं। दरअसल, राजस्थान से बंगाल श्रमिक ट्रेन में सवार होकर जा रहे 50 वर्षीय एक प्रवासी की बीच रास्ते में मौत हो गई, जिसके बाद वहां बैठे लोगों के बीच दहशत फैल गई। मौत के बाद लगभग 8 घंटे से भी ज्यादा लोगों ने शव के साथ सफर किया। पुलिस ने बताया कि शख्स हरिश्चंद्रपुर का रहने वाला बुद्ध परिहार राजस्थान के बीकानेर में एक होटल में काम करता था।

शख्स के साथ उसका रिश्तेदार सरजू दास भी उसी के साथ काम करता था। वह करीब 20 साल से काम करता था, लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया, जिसके बाद घर जाने के लिए 29 मई को सुबह 11 बजे की ट्रेन पर चढ़ा और  रास्ते में ही सुबह 10 बजे मुगलसराय के पास मौत हो गई। मौत के बाद लोगों में इस बात की दहशत फैल गई कि कही वह कोरोना संक्रमित तो नहीं। जब ट्रेन मालदा पहुंची तो शव को गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सौंप दिया गया।  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में यह विषय इंग्लिशबाजार पुलिस थाने को सौंप दिया गया, जिसने घटना की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा भेज दिया गया है। 

मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि हम एक साथ एक ही होटल में काम किया करते थे। लेकिन लॉकडाउन के बाद हमारे काम छिन गए। हमारे पास पैसे भी नही थे। हमने कई बार घर लौटने की कोशिश की लेकिन हमेशा नाकामयाब रहे, 29 मई को किसी तरह श्रमिक ट्रेन में सवार हो गए। लेकिन संदिग्ध परिस्थियों में मेरे साथी की मौत हो गई। दास की भी कोरोना जांच कराई जाएगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय रेलप्रवासी मजदूरप्रवासी भारतीयदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSpecial Trains: पूरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ