लाइव न्यूज़ :

दुबई: बस हादसे में 17 लोगों की मौत, मरने वालों में 12 भारतीय शामिल

By भाषा | Updated: June 7, 2019 15:07 IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर के ट्वीट के मुताबिक 12 भारतीयों के मरने की दावा किया जा रहा है। हादसा बृहस्पतिवार को तब हुआ जब ओमानी नंबर प्लेट वाली बस का चालक अल रशिदिया मेट्रो स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर वाहन को ले गया जो बसों के लिए निषिद्ध है।

Open in App
ठळक मुद्देदुबई में एक दर्दनाक बस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 12 भारतीय शामिल बताए जा रहे हैं।विदेश मंत्री एस जयशंकर और वाणिज्य दूतावास ने ट्वीट कर शोक संवेदना जताई।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को कहा कि दुबई में बस हादसे में मरने वाले 17 लोगों में कम से कम आठ भारतीय शामिल हैं। हालांकि, विदेश मंत्री एस जयशंकर के ट्वीट के मुताबिक 12 भारतीयों के मरने की दावा किया जा रहा है।

हादसा बृहस्पतिवार को तब हुआ जब ओमानी नंबर प्लेट वाली बस का चालक अल रशिदिया मेट्रो स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर वाहन को ले गया जो बसों के लिए निषिद्ध है। हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘हमें यह सूचना देते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि स्थानीय अधिकारियों और रिश्तेदारों के अनुसार दुबई बस हादसे में आठ भारतीयों की मौत की पुष्टि हुई है।’’

गल्फ न्यूज के अनुसार इस पर्यटक बस में 31 लोग सवार थे। यह एक बैरियर से टकरा गई। इससे इसका बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जिससे बायीं तरफ बैठे यात्रियों की मौत हो गई। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने हादसे में मरने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना वयक्त की है।

इसने ट्वीट किया, ‘‘वाणिज्य दूत ने अन्य अधिकारियों और समुदाय सदस्यों के साथ देर रात संबंधित रिश्तेदारों से मुलाकात की और अस्पताल तथा पुलिस अधिकारियों से भी बात की तथा हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।’’

वाणिज्य दूतावास ने कहा कि मरने वाले भारतीयों में राजगोपालन, फिरोज खान पठान, रेशमा फिरोज खान पठान, दीपक कुमार, जमालुद्दीन अरक्कावेतिल, किरण जॉनी, वासुदेव और तिलकराम जवाहर ठाकुर शामिल हैं।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनादुबईइंडियाजयशंकर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल