लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार DSP देविंदर सिंह ने शुरुआती जांच में कहा- आतंकियों से पैसे लेकर पार कराता था सुरंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2020 09:07 IST

पुलिस ने यह दावा किया है कि डीएसपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि वह 12 लाख रुपये लेकर आतंकियों को बॉर्डर पार कराने वाले था। जांच में यह बात भी सामने आई है कि आतंकियों ने यह पैसा सिर्फ सुरंग के माध्यम से बॉर्डर पार कराने के लिए नहीं बल्कि उसे कश्मीर में उसके ठहरने के इंतजाम आदि के लिए भी यह पैसा लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देडीएसपी के श्रीनगर स्थित घर की तलाशी में एक एके-47, दो पिस्टल तथा तीन ग्रेनेड मिले।एनआईए इस बात की भी जांच कर रही है कि डीएसपी 26 जनवरी से पहले किसी बड़े आतंकी हमले की तैयारी तो नहीं कर रहे थे।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी देविंदर सिंह पिछले दिनों दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार हो गए थे। शुरुआती पुलिस जांच में उन्होंने बताया कि वह दोनों आतंकियों को साथ लेकर सरेंडर कराने के लिए ले जा रहे थे। लेकिन, ऐसा होता तो पुलिस के बड़े अधिकारियों को इसके बारे में पता होता। किसी दूसरे अधिकारी को इसके बारे में पता नहीं था, ऐसे में पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह गिरफ्तार होने के बाद झूठ बोल रहे हैं।

नवभारत टाइम्स की खबरों की मानें तो पुलिस ने यह दावा किया है कि डीएसपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि वह 12 लाख रुपये लेकर आतंकियों को बॉर्डर पार कराने वाले था। जांच में यह बात भी सामने आई है कि आतंकियों ने यह पैसा सिर्फ सुरंग के माध्यम से बॉर्डर पार कराने के लिए नहीं बल्कि उसे कश्मीर में उसके ठहरने के इंतजाम आदि के लिए भी यह पैसा लिया गया था।

इसके साथ ही बता दें कि एनआईए इस बात की भी जांच कर रही है कि डीएसपी 26 जनवरी से पहले किसी बड़े आतंकी हमले की तैयारी तो नहीं कर रहे थे। सोमवार को एनआईए व पुलिस ने उनके घर की तालाशी भी ली थीं।

कौन है डीएसपी देविंदर सिंहयह पहली बार नहीं है जब डीएसपी सिंह का नाम गलत कारणों से खबरों में है। संसद में हमले के दोष में फांसी पर चढ़ाए गए अफजल गुरु ने पहली बार डीएसपी सिंह का जिक्र किया था। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक अफजल गुरु ने 2004 में अपने वकील सुशील कुमार को एक चिट्ठी में लिखा कि देविंदर सिंह ने ही उसे संसद हमले के सह आरोपी ‘‘मोहम्मद’’ को साथ लेकर ‘‘दिल्ली जाने और उसके लिए मकान किराए पर लेने तथा कार खरीदने को कहा था।’’ उस वक्त सिंह विशेष अभियान समूह में डीएसपी थे।

अधिकारियों के मुताबिक उस वक्त सिंह पर लगे आरोपों को साबित करने के लिए पुख्ता सबूत नहीं मिले। लेकिन आतंकवादियों को लेकर जाते हुए शनिवार को हुई उनकी गिरफ्तारी ने गुरु द्वारा उठाए गए सवालों और लगाए गए आरोपों को फिर से जिंदा कर दिया है। अफजल गुरु को 9 फरवरी, 2013 को दोषी ठहराया गया और फांसी दे दी गई।

कहा जा रहा है कि डीएसपी की मदद से आतंकी दिल्ली में प्रवेश करने वाले थे। बाद में डीएसपी के श्रीनगर स्थित घर की तलाशी में एक एके-47, दो पिस्टल तथा तीन ग्रेनेड मिले। त्राल में पैतृक घर की भी तलाशी ली गई। बताते हैं कि जम्मू जाने के लिए डीएसपी ने चार दिन की छुट्टी ली थी।

गिरफ्तार आतंकियों में लश्कर का शोपियां जिला कमांडर सईद नवीद मुश्ताक उर्फ नवीद बाबू तथा हिजबुल का अल्ताफ आसिफ डार शामिल हैं। नवीद ए प्लस कैटेगरी का आतंकी है। शोपियां के नाजीपोरा निवासी नवीद दो मई, 2014 से संगठन में सक्रिय है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरइंडियाआतंकवादीकेसएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज