लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों के गायब रहने पर हाईकोर्ट सख्त, समिति बनाकर औचक निरीक्षण का आदेश दिया

By विशाल कुमार | Updated: November 18, 2021 11:42 IST

चितरंजन मोहंती ने हाईकोर्ट में कहा था कि जिला स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों जैसे सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़े डॉक्टर सरकारी संस्थानों में अपनी ड्यूटी पूरी किए बिना निजी क्लिनिक या अस्पतालों में सेवाएं देते हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे2003 में सरकारी डॉक्टरों को आधिकारिक ड्यूटी के बाद निजी सेवाएं देने की मंजूरी दी गई थी।हाईकोर्ट में शिकायत की गई कि डॉक्टर सरकारी अस्पतालों से गायब रहते हैं।गंभीर मामला बताते हुए हाईकोर्ट ने औचक निरीक्षण का आदेश दिया।

भुवनेश्वर: सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के ड्यूटी के दौरान गायब रहने पर सख्त रूख अपनाते हुए ओडिशा हाईकोर्ट ने ड्यूटी के दौरान औचक निरीक्षण के लिए समितियों की नियुक्ति कर दी है. ये समितियां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की हैं।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, चितरंजन मोहंती ने हाईकोर्ट में कहा था कि जिला स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों जैसे सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़े डॉक्टर सरकारी संस्थानों में अपनी ड्यूटी पूरी किए बिना निजी क्लिनिक या अस्पतालों में सेवाएं देते हैं।

उन्होंने बताया कि ओडिशा सरकार के 1 नवंबर, 2003 के आदेश में सरकारी डॉक्टरों को आधिकारिक ड्यूटी पूरी करने के बाद निजी सेवाएं देने की मंजूरी दी गई थी लेकिन इसका राज्य स्वास्थ्य व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है।

इसे गंभीर मामला बताते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि चार सदस्यों वाली हर डीएलएसए टीम अगले हफ्ते एक जिला स्वास्थ्य केंद्र, एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का अलग-अलग समय पर बिना किसी सूचना के दौरा करेगी।

ये डीएलएसए समितियां डॉक्टरों सहित सभी कर्मचारियों की मौजूदगी के साथ विभिन्न सुविधाओं और अस्पताल तक पहुंचने का भी निरीक्षण करेंगी।

टॅग्स :ओड़िसाडॉक्टरहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित