लाइव न्यूज़ :

जेडीएस संग गठबंधन की संभावनाओं पर आई शिवकुमार की प्रतिक्रिया, कहा- "मैं उनके बारे में नहीं जानता, उन्हें अपना फैसला लेने दीजिए"

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 12, 2023 13:32 IST

शिवकुमार ने कहा कि एग्जिट पोल की अपनी थ्योरी होती है। हम उन नमूनों पर नहीं जाते हैं, मेरा नमूना आकार बहुत अधिक है और इसमें हमारे पास सहज बहुमत होगा।

Open in App
ठळक मुद्देजद (एस) के साथ गठबंधन पर कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है।शिवकुमार ने कहा कि मेरे पास कोई बैकअप योजना नहीं है।मतगणना कर्नाटक भर के 36 केंद्रों में शनिवार 8 बजे शुरू होगी।

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तहत 10 मई को डाले गए मतों की गिनती शनिवार को होगी, जिसमें आपस में कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के अलावा जद (एस) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इन दलों के उम्मीदवार चुनाव परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच जद (एस) के साथ गठबंधन पर कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए शिवकुमार ने कहा, "एग्जिट पोल की अपनी थ्योरी होती है। हम उन नमूनों पर नहीं जाते हैं, मेरा नमूना आकार बहुत अधिक है और इसमें हमारे पास सहज बहुमत होगा। मैं जद (एस) के बारे में नहीं जानता, उन्हें अपना फैसला लेने दीजिए। मेरे पास कोई बैकअप योजना नहीं है, मेरी एकमात्र योजना है कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी।" 

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मतगणना कर्नाटक भर के 36 केंद्रों में शनिवार 8 बजे शुरू होगी और चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का "रिकॉर्ड" मतदान दर्ज किया गया था। यहां एक ही चरण में चुनाव हुआ, जबकि नतीजे 13 मई को सामने आएंगे।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023DK Shivakumarएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतकर्नाटक कांग्रेस संकटः अब्दुल जब्बार के बाद सीएम सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव नजीर अहमद का इस्तीफा, दिल्ली में डीके शिवकुमार और 20 विधायक?

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्रिकेटRCB VS SRH: डिप्टी CM शिवकुमार ने कर्नाटक के विधायकों को दी बड़ी राहत, IPL के ओपनिंग मैच के लिए 2 फ्री टिकटों का किया ऐलान

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज