लाइव न्यूज़ :

Diwali 2023: सुरक्षाबलों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, खास लुक में आए नजर

By अंजली चौहान | Updated: November 12, 2023 12:15 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे और उन्होंने कहा कि वह "हमारे बहादुर सुरक्षा बलों" के साथ दिवाली मनाएंगे।

Open in App

Diwali 2023: दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीहिमाचल प्रदेश के लेप्चा सेना के साथ दिवाली मनाने के लिए पहुंचे हुए हैं। लेप्चा पहुंचकर पीएम मोदी ने कहा कि वह सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने आए हैं।

पीएम ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "हमारे बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे।"

ये पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री मोदी जवानों के साथ दिवाली मानने पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद से मोदी हर साल सुरक्षा बलों के साथ दिवाली का त्योहार मनाते रहे हैं। 2014 में वह त्योहार मनाने के लिए जम्मू-कश्मीर के सियाचिन गए और अगले साल वह अमृतसर गए। 2016 में, मोदी दिवाली मनाने के लिए हिमाचल के लाहौल-स्पीति में सुरक्षा बलों में शामिल हुए और 2017 में, वह जम्मू-कश्मीर की गुरेज घाटी गए।

2018 में, उन्होंने रोशनी का त्योहार मनाने के लिए उत्तराखंड के चमोली का दौरा किया और अगले वर्ष, उन्होंने इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों से मुलाकात की। 2020 में राजस्थान के जैसलमेर में सुरक्षा बलों ने पीएम मोदी के साथ त्योहार मनाया और 2021 में जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में जवानों ने यह त्योहार मनाया।

गौरतलब है कि देशभर में और दुनिया भर में हिंदू धर्म को मानने वाले लोग आज दिवाली का पावन पर्व मना रहे हैं। 

टॅग्स :दिवालीनरेंद्र मोदीभारतमोदी सरकारहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला